HomeBreaking Newsमसूरी में दर्दनाक हादसा, सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरी कार, गाजियाबाद...

मसूरी में दर्दनाक हादसा, सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरी कार, गाजियाबाद के 4 लोगों की मौत

Uttarakhand Mussoorie Accident: उत्तराखंड के मसूरी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। उत्तरकाशी से लौट रही एक कार झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो महिलाओं और दो पुरुषों की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे की सूचना मिलते ही राहत-बचाव शुरू

हादसे की जानकारी मिलते ही थाना मसूरी पुलिस, SDRF, फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना स्थल दुर्गम और घनी झाड़ियों से घिरा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। टीम लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है।

कैसे हुआ हादसा?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त सिलेरियो कार उत्तरकाशी से मसूरी की ओर आ रही थी। रास्ते में कार सवारों ने एक नजदीकी दुकान से कुछ सामान खरीदा। इसके बाद जब उन्होंने वाहन स्टार्ट किया तो कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

कंट्रोल रूम को सुबह मिली सूचना

मसूरी पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे कंट्रोल रूम को झड़ीपानी मार्ग पर एक कार के खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दलों को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। स्थानीय लोगों से पूछताछ में भी हादसे की यही जानकारी सामने आई है।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। मृतकों की पहचान संगीता, सविता, मानिक और सत्य प्रकाश के रूप में हुई है। सभी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी बताए गए हैं। हादसे की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

शव निकालने का अभियान जारी

बचाव दल ने अब तक एक शव को खाई से बाहर निकाल लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य शवों को निकालने के लिए अभियान जारी है। पुलिस और SDRF की टीमें लगातार मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य को तेजी से पूरा करने का प्रयास कर रही हैं।

Read More:

सिर्फ मुस्लिम धार्मिक पहचान की वजह से वक्फ बोर्ड अपना दावा नहीं कर सकता…मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments