HomeBreaking Newsसरकार के 12 साल पूरे होने पर मेलोनी ने PM मोदी को...

सरकार के 12 साल पूरे होने पर मेलोनी ने PM मोदी को दी बधाई, अपने संदेश में कही ये बात…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) के लगातार 12 वर्षों तक देश का नेतृत्व करने की उपलब्धि पर दुनिया भर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी उन्हें बधाई संदेश भेजा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मोदी के लंबे कार्यकाल और उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की।

मेलोनी ने अपने संदेश में कहा कि नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई, जिन्होंने भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इस उपलब्धि को लोकतांत्रिक जनादेश और नेतृत्व की निरंतरता का प्रतीक बताया।

भारत-इटली साझेदारी पर भी दिया जोर

अपने संदेश में इटली की प्रधानमंत्री ने हाल ही में हुई मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में रोम में प्रधानमंत्री मोदी से दोबारा मिलना उनके लिए सुखद अनुभव रहा। इस दौरान दोनों देशों के बीच एक नई रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत पर भी चर्चा हुई, जिसका उद्देश्य आने वाले समय में भारत और इटली के संबंधों को और मजबूत करना है।

मेलोनी ने कहा कि यह साझेदारी दोनों देशों की जनता के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ेगी। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग को और व्यापक बनाने की इच्छा भी व्यक्त की। पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर केवल इटली ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों के नेताओं और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और विदेश नीति की सक्रियता को देखते हुए यह प्रतिक्रिया लगातार बढ़ रही है। मोदी सरकार के कार्यकाल को कई देशों ने स्थिरता और विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया है।

4,399 दिनों का ऐतिहासिक कार्यकाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्र सरकार के प्रमुख के रूप में 12 वर्षों का कार्यकाल पूरा किया। इस अवधि में वे लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिनों तक पद पर बने रहे। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है जिन्हें 1952 के बाद के चुनावी कार्यकाल के आधार पर सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का श्रेय दिया जाता है।

यह भी पढ़ें : मसूरी में दर्दनाक हादसा, सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरी कार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments