HomeBreaking Newsरोहिणी में दोस्त का बदला लेने पहुंचे दो नाबालिग लड़कों की हत्या,...

रोहिणी में दोस्त का बदला लेने पहुंचे दो नाबालिग लड़कों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां सेक्टर-20 क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, तीन नाबालिग लड़के एक युवक की तलाश में रोहिणी पहुंचे थे। उन्हें शक था कि वह युवक उनके एक साथी की हत्या के आरोपियों को छिपाने में मदद कर रहा है। जब उन्हें वह युवक नहीं मिला तो उनका स्थानीय परिवार के साथ विवाद हो गया।

महिला और उसके बेटे से मारपीट का आरोप

जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान तीनों नाबालिगों ने एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट की। इसके बाद इलाके के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपियों का पीछा करने लगे। इसी दौरान स्थिति बेकाबू हो गई। भागने के दौरान एक 14 वर्षीय लड़का गिर पड़ा। उसके हाथ में चाकू था। आरोप है कि उसने वहीं मौजूद दो नाबालिग लड़कों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों किशोरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हिरासत में एक नाबालिग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वारदात में और कौन-कौन शामिल था। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और लगातार गश्त की जा रही है। स्थानीय लोगों में भय और गुस्से का माहौल है।

Read More

कुलगाम में टेरर नेटवर्क पर बड़ा वार, आतंकवादियों का मददगार गिरफ्तार, 2 हैंड ग्रेनेड बरामद

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments