गुरुवार के दिन देर रात करीब 2 बजे लखनऊ एक्सप्रेसवे(Lucknow Expressway) पर एक बेहद खतरनाक और दर्दनाक हादसा हुआ। इस रास्ते पर तेज रफ्तार बस की आगे चल रहे कंटेनर ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा मत्सैना पुलिस स्टेशन के इलाके का है जहां पर ट्रक और कंटेनर के बीच टक्कर इतनी जोरदार हुई की बस ही डिसबेलेंस होकर बलट गई और उसमें आग लग गई।
ऊंची उठती लपटों और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास रहने वाले लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद पांच दमकल गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया।
ड्राइवर की जलकर मौत
इस हादसे में, बस का ड्राइवर शंभू स्टीयरिंग में फंस गया और आग में जलकर उसकी मौत हो गई। बस में सवार दो दर्जन यात्रियों को जलने से चोटें आईं और उनमें से बारह की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में कुल 30 यात्री सवार थे।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल कराया भर्ती
घटना की खबर मिलते ही SP सिटी रविशंकर प्रसाद, CO तेजस त्रिपाठी और CFO सत्येंद्र पांडे घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।