HomeCurrent Newsगले में मंगलसूत्र, हाथों में चूड़ियां और माथे पर बिंदी... कंगना रनौत...

गले में मंगलसूत्र, हाथों में चूड़ियां और माथे पर बिंदी… कंगना रनौत ने गुपचुप रचाई शादी? मैरिड लुक देख फैंस को लगा झटका!

Kangana Ranaut Wedding Rumours: हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर सोशल मीडिया में छाई हुईं हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कंगना शादीशुदा महिला के लुक में नजर आईं, जिसके बाद फैंस के बीच उनकी शादी को लेकर अफवाहें शुरू हो गईं हैं।

मंगलसूत्र और चूड़ियों में दिखीं कंगना

सामने आए वीडियो में कंगना रनौत एक बिल्डिंग से बाहर निकलकर सीधे अपनी कार की तरफ जाती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनकी सिक्योरिटी टीम उन्हें चारों ओर से घेरे रहती है। कंगना ने माथे पर बिंदी, गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहन रखी थीं। उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का सूट कैरी किया था, जिसमें उनका सिंपल और एलिगेंट लुक नजर आया। हालांकि, उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और तुरंत वहां से रवाना हो गईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

फैंस ने पूछे शादी को लेकर सवाल

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने कंगना के इस लुक को देखकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कुछ यूजर्स ने पूछा कि क्या उन्होंने गुपचुप शादी कर ली है, जबकि कुछ ने अंदाजा लगाया कि यह किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा हो सकता है। सोशल मीडिया पर उनके इस नए लुक को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

क्या है इस लुक के पीछे की सच्चाई?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना रनौत ने कोई सीक्रेट शादी नहीं की है। बताया जा रहा है कि उनका यह लुक उनकी आगामी फिल्म ‘तनु वेड्स मनु 3’ की शूटिंग का हिस्सा है। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म में एक बार फिर कंगना की जोड़ी आर माधवन के साथ नजर आने वाली है। इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है।

‘इमरजेंसी’ के बाद नई फिल्म की तैयारी

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत पिछली बार इमरजेंसी में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। अब कंगना अपनी अगली फिल्म भारत भाग्य विधाता को लेकर चर्चा में हैं।

इस दिन रिलीज होगी नई फिल्म

कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में अभिनेत्री के फैंस उनकी आने वाली फिल्मों और नए किरदारों को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Read More:

बेंगलुरु से आ रही एअर इंडिया फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आग लगने की आशंका

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments