HomeBreaking Newsबेंगलुरु से आ रही एअर इंडिया फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग,...

बेंगलुरु से आ रही एअर इंडिया फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आग लगने की आशंका

Air India Flight Emergency Landing: एयर इंडिया की बेंगलुरु से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI-2802 में तकनीकी खराबी की आशंका के बाद शुक्रवार को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी लगानी करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, उड़ान के दौरान पायलट ने इंजन में आग लगने का अलर्ट जारी किया, जिसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से तुरंत लैंडिंग की परमिशन मांगी गई।

दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

पायलट से सूचना मिलते ही दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। रनवे के आसपास फायर टेंडर, मेडिकल टीम और आपातकालीन सेवाओं को तुरंत तैनात कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों और एयरसाइड ऑपरेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट (ODM) की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया।

सुरक्षित उतारा गया विमान

तकनीकी खराबी की आशंका के बीच विमान को IGI एयरपोर्ट के रनवे नंबर 29R पर सुरक्षित उतार लिया गया। राहत की बात यह रही कि फ्लाइट में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने बताया कि लैंडिंग के तुरंत बाद विमान की जांच शुरू कर दी गई।

शुरुआती जांच में आग के संकेत नहीं

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, शुरुआती निरीक्षण में विमान में आग लगने जैसी कोई स्थिति सामने नहीं आई। हालांकि एहतियात के तौर पर विमान को रनवे पर ही रोक दिया गया और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की गई।

टोइंग के जरिए हटाया गया विमान

बताया जा रहा है कि तकनीकी समस्या की आशंका के कारण विमान को रनवे से स्टैंड तक ले जाने के लिए टोइंग की जरूरत पड़ी। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए एयरपोर्ट अधिकारियों ने पूरी सावधानी के साथ विमान को हटाया।

एयरपोर्ट संचालन पर नहीं पड़ा असर

अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना का दिल्ली एयरपोर्ट के सामान्य संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। अन्य उड़ानों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रही और एयरपोर्ट पर यात्री सेवाएं भी प्रभावित नहीं हुईं।

Read More:

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 33% कर्मचारियों को WFH, जजों को कार-पूलिंग की सलाह, हर हफ्ते होगा रिव्यू

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments