HomeBreaking Newsहोटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, 8 लोगों के...

होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, 8 लोगों के साथ बिताए मुश्किल पल, रेस्क्यू के बाद कही ये बात

कांग्रेस सांसद शशि थरूर(Shashi Tharoor) शुक्रवार शाम तिरुवनंतपुरम के एक निजी होटल में अचानक लिफ्ट खराब होने के कारण कुछ समय के लिए फंस गए थे। उस समय लिफ्ट में उनके अलावा आठ अन्य लोग भी मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलते ही फायर एंड रेस्क्यू सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के मुताबिक, शशि थरूर होटल में रोटरी क्लब ऑफ त्रिवेंद्रम ईस्ट के इंस्टॉलेशन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम से पहले जब वह लिफ्ट से जा रहे थे तभी अचानक लिफ्ट बीच रास्ते में रुक गई और उसमें मौजूद सभी लोग अंदर फंस गए। तिरुवनंतपुरम फायर स्टेशन को शाम करीब 7:37 बजे इस घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद फायर एंड रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

हाइड्रोलिक मशीन से खोला गया लिफ्ट का दरवाजा

रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले होटल कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने लिफ्ट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। कुछ लोगों ने लोहे की रॉड की मदद से भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सीनियर फायर एंड रेस्क्यू अधिकारी जितेश बाबू ने बताया कि लिफ्ट में करीब नौ लोग फंसे हुए थे।

बचाव दल ने स्थिति का जायजा लेने के बाद हाइड्रोलिक स्प्रेडर मशीन की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोला और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। करीब 7:51 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया। जांच में सामने आया कि लिफ्ट अपनी तय मंजिल तक पहुंचने से पहले ही तकनीकी खराबी के कारण रुक गई थी।

रेस्क्यू के बाद थरूर ने जताया आभार

लिफ्ट से बाहर आने के बाद शशि थरूर मुस्कुराते हुए नजर आए। उन्होंने बचाव दल का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी अपना अनुभव साझा किया।

उन्होंने बताया कि करीब आधे घंटे तक लिफ्ट में रहना कोई बड़ी परेशानी नहीं थी, हालांकि इस वजह से उनकी कुछ तय मुलाकातों में देरी हुई। उन्होंने केरल फायर एंड रेस्क्यू सर्विस की तेजी और पेशेवर तरीके से किए गए बचाव अभियान की सराहना की।

यह भी पढ़ें : भारत की बदौलत Apple ने कर दिया कमाल! बनी दुनिया की सबसे महंगी कंपनी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments