भारत के ब्यूटी मार्केट में बड़ा कदम उठाते हुए Reliance Retail ने ग्लोबल ब्यूटी ब्रांड Fenty Beauty को देश में लॉन्च कर दिया है। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार Rihanna खुद मुंबई पहुंचीं और इस खास इवेंट का हिस्सा बनीं। यह ब्रांड अब भारत में रिलायंस के प्लेटफॉर्म Tira और Sephora India पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होगा।
मुंबई में खास इवेंट का आयोजन
मुंबई के फीनिक्स पैलेडियम में Fenty Beauty का एक अनोखा इमर्सिव पॉप-अप लॉन्च किया गया। इस कार्यक्रम में रिलायंस रिटेल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी भी मौजूद रहीं। यह लॉन्च भारत में ब्रांड के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।
2024 की साझेदारी का मिला परिणाम
रिलायंस रिटेल और Fenty Beauty के बीच 2024 में साझेदारी की घोषणा की गई थी। इस सहयोग का उद्देश्य भारतीय उपभोक्ताओं तक एक इनोवेटिव और इनक्लूसिव ब्यूटी पोर्टफोलियो पहुंचाना था। अब इस लॉन्च के साथ ब्रांड ने भारतीय बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है।
सितारों से सजा लॉन्च इवेंट
इस खास शाम में फैशन और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां नजर आईं। इनमें जान्हवी कपूर, कनिका कपूर, अदिति भाटिया, पश्मीना रोशन और मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा शामिल रहे। इवेंट ने ग्लैमर और फैशन का खास माहौल बनाया।
ग्राहकों के लिए खास अनुभव
फीनिक्स पैलेडियम में लगाया गया यह इमर्सिव पॉप-अप 25 अप्रैल से 8 मई 2026 तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। यहां ग्राहक Fenty Beauty के प्रोडक्ट्स को करीब से अनुभव कर सकेंगे और ब्रांड की खास दुनिया से जुड़ने का मौका पाएंगे।
READ MORE: अरुण जेटली स्टेडियम में केएल राहुल का तूफान, 47 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास

