HomeBreaking NewsUP पुलिस में 81 हजार नई भर्तियों की तैयारी, जानें किन पदों...

UP पुलिस में 81 हजार नई भर्तियों की तैयारी, जानें किन पदों पर होगी नियुक्ति

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के दौरान पुलिस विभाग में करीब 81 हजार पदों पर भर्ती करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भर्ती अभियान की घोषणा करते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) चरणबद्ध तरीके से करेगा और अलग-अलग पदों के लिए समय-समय पर अधिसूचना जारी की जाएगी।

इन पदों पर निकलेगी भर्ती

जानकारी के मुताबिक भर्ती केवल कांस्टेबल तक सीमित नहीं रहेगी। इसमें सब-इंस्पेक्टर (SI), जेल वार्डर, रेडियो कैडर, कंप्यूटर ऑपरेटर, क्लर्क और अन्य तकनीकी व प्रशासनिक पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। हर पद की संख्या, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा का विवरण संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन में जारी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ती जरूरतों को देखते हुए पुलिस बल का विस्तार किया जा रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। साथ ही बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवा का अवसर भी मिलेगा।

ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

चयन प्रक्रिया की शुरुआत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) से होगी। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, रीजनिंग, मानसिक क्षमता, संख्यात्मक योग्यता और समसामयिक घटनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे जाने की संभावना है। सब-इंस्पेक्टर पद के अभ्यर्थियों के लिए कानून और भारतीय संविधान से संबंधित प्रश्न भी शामिल किए जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को पहले शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और उसके बाद Physical Test  से गुजरना होगा। अंतिम चरण में दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी।

आवेदन से पहले रखें इन बातों का ध्यान

भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए पहले पंजीकरण करना होगा, फिर निर्धारित फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सरकार ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा पैटर्न और अन्य नियमों को ध्यान से पढ़ लें, ताकि आवेदन के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

Read More

अमृतसर के हर्षरम ने एशियन जूनियर जूडो में लहराया भारत का परचम, जॉर्डन में 4 देशों के खिलाड़ियों को दी मात

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments