HomeBreaking Newsकल PM मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले ट्रैफिक अलर्ट, सुबह से...

कल PM मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले ट्रैफिक अलर्ट, सुबह से दोपहर तक कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

PM Modi Chandigarh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को चंडीगढ़ दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सुबह से दोपहर 3 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। पुलिस ने लोगों से घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी देखने, वैकल्पिक मार्ग अपनाने और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक प्रभावित

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़-नयागांव बैरियर से लेकर PEC (पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज) लाइट प्वाइंट और सेक्टर-2, सेक्टर-3 से सेक्टर-10 और सेक्टर-11 चौक तक यातायात प्रभावित रह सकता है। इन मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर 3 बजे तक इन रूटों का उपयोग करने से बचें और जरुरत पड़ने पर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

पार्किंग को लेकर भी जारी हुए निर्देश

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक की ताजा जानकारी के लिए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए रखने की अपील की है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले मेहमानों, अधिकारियों और कर्मचारियों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने के निर्देश दिए गए हैं। साइकिल ट्रैक, फुटपाथ या नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर वाहनों को क्रेन से उठाया भी जाएगा।

पीएम का पहला संभावित रूट

प्रशासन के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से राजेंद्र पार्क जाएंगे। वहां से उनका काफिला सड़क मार्ग से पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए रवाना होगा। पहले संभावित रूट के तहत काफिला राजेंद्र पार्क से निकलकर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री आवासों के बीच वाले मार्ग से विज्ञान पथ होते हुए सीधे पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचेगा।

दूसरा और तीसरा वैकल्पिक रूट तैयार

दूसरे संभावित रूट के अनुसार, काफिला राजेंद्र पार्क से रवाना होकर पंजाब के मुख्यमंत्री आवास के सामने से गुजरते हुए नयागांव रोड के रास्ते पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचेगा। इसके अलावा एयरपोर्ट से एक अन्य वैकल्पिक रूट भी तैयार किया गया है। इस मार्ग पर काफिला एयरफोर्स एंट्री से निकलकर एयरपोर्ट चौक, ट्रिब्यून चौक, मध्य मार्ग, ट्रांसपोर्ट चौक और पंजाब राज्यभवन वाले रास्ते से विज्ञान पथ होते हुए पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचेगा। सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने तीनों मार्गों पर खास इंतजाम किए हैं और जरुरत के अनुसार किसी भी रूट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Read More:

पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी पर दिल्ली में मंथन, आज हाईकमान से मिलेंगे नेता, सोनिया गांधी से भी हो सकती है मुलाकात

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments