Punjab Congress: पंजाब कांग्रेस में जारी गुटबाजी के बीच दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आज पंजाब कांग्रेस के नेताओं की हाईकमान के साथ अहम बैठक होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है।
हाईकमान से हो सकती है मुलाकात
सूत्रों के अनुसार, पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं, पंजाब से कांग्रेस सांसदों की कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी से भी बैठक संभव बताई जा रही है। माना जा रहा है कि इन बैठकों में पंजाब कांग्रेस में जारी गुटबाजी और संगठनात्मक स्थिति पर मंथन होगा।
पहले भी हुई थी अहम चर्चा
इससे पहले बुधवार को पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात की थी। इस दौरान पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई थी।
नेतृत्व परिवर्तन पर क्या कहा?
बैठक के बाद भूपेश बघेल ने साफ किया था कि पंजाब कांग्रेस में फिलहाल नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान के स्तर पर ही लिया जाएगा। ऐसे में आज होने वाली संभावित बैठक में पंजाब कांग्रेस की आगे की रणनीति और संगठनात्मक स्थिति को लेकर अहम चर्चा हो सकती है।
Read More:
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की हुई शुरुआत, जानिए आखिर क्यों पुरी का आयोजन है पूरी दुनिया के लिए खास? क्या है इसका महत्व