Part-time job offer: अगर आप रिश्तों की उलझनें सुलझाने में माहिर हैं और मुश्किल हालात में भी शांत रहकर लोगों को सही सलाह दे सकते हैं, तो यह नौकरी आपके लिए हो सकती है। ग्लोबल डेटिंग फर्म Dating.com ने Chief Breakup Officer के पद के लिए एक अनोखी वैकेंसी निकाली है। इस पार्ट-टाइम और वर्क-फ्रॉम-होम नौकरी के लिए कंपनी हर महीने 3000 डॉलर (करीब 2.8 लाख रुपये) की सैलरी दे रही है। इस पद का उद्देश्य लोगों को सम्मानजनक और संवेदनशील तरीके से अपने रिश्ते को खत्म करने में मदद करना है।
क्या होगा Chief Breakup Officer का काम?
कंपनी के जॉब प्रोफाइल के अनुसार, ‘Chief Breakup Officer’ Dating.com की टीम के साथ मिलकर उन लोगों की ओर से ब्रेकअप की बातचीत करेगा, जिन्हें पहले से यह एहसास हो चुका है कि उनका रिश्ता खत्म होने की कगार पर है। कई लोग रिश्ता आगे नहीं बढ़ने के बावजूद अपने पार्टनर से ब्रेकअप की बात कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। ऐसे में Chief Breakup Officer उनकी तरफ से कॉल कर रिश्ते को खत्म होने की जानकारी समझदारी और संवेदनशीलता के साथ देगा, ताकि सामने वाले को कम से कम ठेस पहुंचे और रिश्ता बिना कड़वाहट के समाप्त हो सके।
किस तरह के उम्मीदवार की तलाश?
Dating.com का कहना है कि उसे ऐसे व्यक्ति की तलाश है, जिसमें बेहतरीन इमोशनल इंटेलिजेंस (भावनात्मक समझ), मजबूत कम्युनिकेशन स्किल्स और आज की डेटिंग संस्कृति की अच्छी समझ हो। कंपनी ने सही उम्मीदवार को लेकर कहा है, ‘अगर आप वही दोस्त हैं जिसे ब्रेकअप का मैसेज भेजने से पहले हर कोई कॉल करता है, तो हम आपसे संपर्क करना चाहेंगे।’
क्या है इस नौकरी की एलिजिबिलिटी?
कंपनी के मुताबिक, इस पद के लिए वही उम्मीदवार होगा, जिसने अपनी जिंदगी में कम से कम तीन ब्रेकअप का अनुभव किया हो और उनसे उबरकर आगे बढ़ा होगा। इसके अलावा दोस्तों का उस पर मुश्किल रिश्तों की उलझनों में भरोसा होना चाहिए। उम्मीदवार को relationship, situationship और इट्स कॉम्प्लिकेटेड जैसी चीजों के बीच का अंतर समझना चाहिए। साथ ही वह भावनात्मक दबाव में भी शांत रहकर किसी भी ब्रेकअप को सम्मानजनक तरीके से पूरा करने में सक्षम हो।
क्यों शुरू की गई यह पहल?
Dating.com का कहना है कि इस अनोखी नौकरी का मुख्य उद्देश्य घोस्टिंग जैसी बढ़ती समस्या को कम करना है। कंपनी की रिसर्च के अनुसार, लगभग 84 प्रतिशत Gen-Z और Millennials कभी न कभी घोस्टिंग का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में यह लोगों को बिना किसी गलत तरीके के सम्मान के साथ रिश्ता खत्म करने का ऑप्शन देने के लिए तैयार की गई है।
रिश्तों को सम्मान के साथ खत्म करने की कोशिश
कंपनी का मानना है कि कई बार रिश्ता खत्म करना जितना मुश्किल होता है, उतना ही जरूरी भी होता है। ऐसे में यदि बातचीत सही तरीके और संवेदनशीलता के साथ की जाए तो दोनों पक्ष बिना अनावश्यक तनाव और विवाद के आगे बढ़ सकते हैं। इसी सोच के साथ Dating.com ने Chief Breakup Officer की यह अनोखी वैकेंसी शुरू की है, जिसने सोशल मीडिया और इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
Read More:

