HomeBreaking Newsलखनऊ अग्निकांड: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 छात्रों की मौत, CM...

लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 छात्रों की मौत, CM योगी ने SIT जांच के आदेश दिए

लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया इलाके में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। एक कोचिंग सेंटर में लगी आग में अब तक 15 छात्रों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दो सदस्यीय SIT का गठन किया गया है।

जानकारी के अनुसार, कोचिंग सेंटर के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक पेट शॉप में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जो तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई। घटना के समय 20 से अधिक छात्र और स्टाफ अंदर मौजूद थे। आग इतनी भयावह थी कि कई छात्र जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूद गए, जबकि कुछ ने तारों के सहारे नीचे उतरकर अपनी जान बचाई।

दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत और बचाव कार्य के दौरान दीवार तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। इस बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ और हाथरस का दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ पहुंचे। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात की और अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली। सरकार ने स्पष्ट किया है कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। SIT को 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More   पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, नाजुक हालत में अस्पताल में कराए गए भर्ती 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments