HomeBreaking Newsदिल्ली के हर्ष विहार में बड़ा हादसा! अचानक ढही इमारत, मलबे में...

दिल्ली के हर्ष विहार में बड़ा हादसा! अचानक ढही इमारत, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका…

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार(Harsh Vihar) स्थित मिलन गार्डन इलाके में रविवार शाम एक निर्माणाधीन मकान अचानक ढह गया। इमारत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और दिल्ली दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, रविवार शाम करीब 7 बजे मकान गिरने की सूचना मिली थी।

इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस और दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला। बचाव अभियान में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और सिविल डिफेंस की टीमें भी जुट गईं। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में मदद कर रहे हैं। रेस्क्यू टीमों ने मलबा हटाकर यह पता लगाने का प्रयास शुरू किया कि कहीं कोई व्यक्ति उसके नीचे दबा तो नहीं है। NDRF की टीम खोजी कुत्तों और जरूरी उपकरणों की सहायता से तलाशी अभियान चला रही है।

पुरानी इमारत के ऊपर हो रहा था निर्माण

एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा के मुताबिक, घटनास्थल पर पहले से एक पुराना, एक मंजिला मकान मौजूद था। जानकारी के अनुसार, उसके ऊपर एक और मंजिल बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान इमारत गिरने की घटना हुई।

उन्होंने बताया कि आसपास का क्षेत्र काफी घना और चारों ओर से घिरा हुआ है। इस वजह से यह पता लगाने में कठिनाई हो रही है कि इमारत का कौन-सा हिस्सा और किस तरह ढहा।

हादसे में नुकसान का आकलन जारी

अधिकारियों के अनुसार, बचाव दल लगातार मलबा हटाने और संभावित रूप से फंसे लोगों की तलाश में लगा हुआ है। घटना के समय मकान के अंदर कितने लोग थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। खबर लिखे जाने तक किसी व्यक्ति को मलबे से बाहर निकालने की पुष्टि नहीं हुई थी।

फिलहाल मकान गिरने की वजह स्पष्ट नहीं है। किसी के घायल होने या जान जाने की आधिकारिक जानकारी भी नहीं मिली है। बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही हादसे की स्थिति और नुकसान के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

यह भी पढ़ें : अब इंस्टाग्राम पर भी अपलोड होंगे 90 मिनट तक के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments