HomeBreaking Newsदिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4...

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 संदिग्ध गिरफ्तार

दिल्ली(Delhi) पुलिस की स्पेशल सेल ने को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है जिसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकी और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई दिल्ली और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर की गई है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आरोपियों के विदेशी हैंडलर्स से संपर्क होने के संकेत मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी पिस्टल, जिनमें एक तुर्की निर्मित जिगाना पिस्टल भी शामिल है नौ कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद सामग्री को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा सके।

खुफिया सूचना पर शुरू हुई कार्रवाई

स्पेशल सेल के अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें तकनीकी और खुफिया इनपुट मिले थे कि पाकिस्तान में बैठे कथित हैंडलर्स कुछ स्थानीय युवाओं के माध्यम से दिल्ली-NCR में आपराधिक और आतंकी गतिविधियों की योजना बना रहे थे। इसके बाद भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

जांच में सामने आए अहम इनपुट

पुलिस का कहना है कि सबसे पहले पंजाब के अमृतसर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया। इसके बाद दिल्ली से चौथे आरोपी को पकड़ा गया। जांच एजेंसियों के अनुसार, उसके मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं जिनकी जांच जारी है।

कई स्थानों की रेकी का आरोप

पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक को राजधानी के पुलिस थानों, पुलिस पिकेट और प्रमुख धार्मिक स्थलों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर उन्हें पाकिस्तान स्थित कथित हैंडलर्स तक भेजने का काम सौंपा गया था। साथ ही उस पर दिल्ली में दहशत फैलाने की साजिश का भी आरोप है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें : ISI का सीक्रेट फंडिंग नेटवर्क बेनकाब! भारत में जासूसों तक पहुंचाता था पैसा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments