HomeBreaking Newsअमेरिका-ईरान बातचीत का दिखा असर! लगातार तीसरे दिन लुढ़के कच्चे तेल के...

अमेरिका-ईरान बातचीत का दिखा असर! लगातार तीसरे दिन लुढ़के कच्चे तेल के दाम, जानें क्यों आई बड़ी गिरावट?

Crude Oil Price: दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को तेल की कीमतों में करीब 1% की कमी आई। बाजार में यह गिरावट कतर की ओर से बातचीत में अच्छी प्रगति की जानकारी दिए जाने के बाद देखने को मिली।

कतर ने बातचीत को बताया पॉजिटिव

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने X पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर हुई अप्रत्यक्ष बातचीत में सकारात्मक प्रगति हुई है। यह बातचीत जून में जंग रोकने वाले समझौते से जुड़े मुद्दों पर हुई थी। जंग से पहले दुनिया की कुल तेल आपूर्ति का करीब पांचवां हिस्सा इसी समुद्री रास्ते से गुजरता था।

शांति पर अभी नहीं बनी बात

हालांकि, अब तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि दोनों देशों के बीच स्थायी शांति को लेकर कोई ठोस समझौता हुआ है। इसके बावजूद बातचीत आगे बढ़ने की खबर से बाजार को राहत मिली है।

ब्रेंट और WTI दोनों हुए सस्ते

0256 GMT तक ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 77 सेंट यानी 1.1% गिरकर 70.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 84 सेंट यानी 1.2% टूटकर 67.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इससे पहले वाले कारोबारी सत्र में भी दोनों बेंचमार्क में 1% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी और वे चार महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए थे।

बढ़ी सप्लाई की उम्मीद से दबाव

हाइटोंग फ्यूचर्स ने अपने नोट में कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला हुआ है और कच्चे तेल की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। ऐसे में बाजार में जरूरत से ज्यादा आपूर्ति की उम्मीद बढ़ रही है। साथ ही बाजार हिस्सेदारी के लिए बढ़ता कम्पटीशन भी कीमतों को नीचे ला रहा है।

OPEC+ की बैठक पर बाजार की नजर

सूत्रों के अनुसार, OPEC+ तेल उत्पादक देशों की रविवार को होने वाली बैठक में अगस्त महीने से उत्पादन लक्ष्य और बढ़ाने पर सहमति बन सकती है। यदि ऐसा होता है तो बाजार में तेल की आपूर्ति और बढ़ सकती है।

UBS ने घटाया कीमत का अनुमान

UBS ने अमेरिका-ईरान बातचीत और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल की शिपिंग बढ़ने की संभावना को देखते हुए ब्रेंट क्रूड के अपने अनुमान में कटौती की है। बैंक ने सितंबर तिमाही के औसत ब्रेंट मूल्य अनुमान में 25 डॉलर और दिसंबर तिमाही के अनुमान में 10 डॉलर की कमी की है। अब UBS को उम्मीद है कि साल की दूसरी छमाही में ब्रेंट की औसत कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल और वर्ष 2027 में 75 डॉलर प्रति बैरल रहेगी।

अगली बैठक 9 जुलाई को होगी

UBS ने यह भी कहा कि अभी पूरी तरह सामान्य स्थिति मान लेना जल्दबाजी होगी, क्योंकि फारस की खाड़ी में आने वाले टैंकरों की संख्या बाहर जाने वाले टैंकरों से कम रही है। वहीं कतर के विदेश मंत्रालय के अनुसार, अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों के बीच अगली बैठक 9 जुलाई को ईरान के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को सुपुर्द ए खाक करने के बाद होगी।

Read More:

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 संदिग्ध गिरफ्तार

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments