HomeBreaking Newsआज चिल्ला गांव में यमुना सफाई अभियान के दौरान बच्चों के बीच...

आज चिल्ला गांव में यमुना सफाई अभियान के दौरान बच्चों के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, अधिकारियों को दिए शिक्षा व्यवस्था सुधारने के निर्देश

CM Rekha Gupta in Yamuna Cleaning Campaign Chilla Village: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज चिल्ला गांव में आयोजित यमुना घाट स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सेवा बस्ती के बच्चों से मुलाकात भी की है। बच्चों से मिलने के बाद CM रेखा गुप्ता ने उनकी पढ़ाई और शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक रविकांत उज्जैनवाल और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बच्चों की शिक्षा के लिए जरुरी और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि उन्हें पढ़ाई में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सीएम को तुरंत एक्शन लेते देख बच्चे खुशी से गदगद हो उठे।

‘यमुना दिल्ली की स्मृति, संस्कृति और जीवनधारा- CM रेखा

स्वच्छता अभियान के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘आज चिल्ला गांव में यमुना घाट स्वच्छता अभियान में बड़ी संख्या में युवा साथियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों के साथ श्रमदान करने का अवसर मिला। यमुना दिल्ली की स्मृति, संस्कृति और जीवनधारा है। इसे स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए दिल्ली सरकार वैज्ञानिक, स्थायी और व्यापक स्तर पर निरंतर कार्य कर रही है। स्वच्छ घाट उसी संकल्प का सजीव प्रमाण हैं।’ उन्होंने अभियान में शामिल सभी स्वयंसेवकों का आभार भी जताया।

आने वाली पीढ़ियां यमुना को वैसा ही पाएंगी- CM रेखा

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘सेवा के इस अभियान से जुड़े प्रत्येक स्वयंसेवक को हृदय से धन्यवाद। मैं दिल्ली के प्रत्येक परिवार से आग्रह करती हूं कि किसी भी दिन थोड़ा समय यमुना के नाम अवश्य निकालें। अपने बच्चों का हाथ थामकर किसी घाट पर चल रहे स्वच्छता अभियान से जुड़ें।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आने वाली पीढ़ियां यमुना को वैसा ही पाएंगी, जैसा हम आज उसे सौंपेंगे। यही हमारी जिम्मेदारी है, यही हमारी विरासत है।’ उन्होंने लोगों से यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

Read More:

पाकिस्तान में लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश! सबसे बड़े न्यूज चैनल पर शहबाज सरकार का बैन

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments