पाकिस्तान में मीडिया पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार ने देश के प्रमुख न्यूज चैनलों में शामिल Geo News का टीवी लाइसेंस और प्रसारण 15 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया है। शहबाज सरकार का तर्क है कि ‘सफ़र ए इश्क़’ कार्यक्रम में कुछ ऐसे दृश्य दिखाए गए थे, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं।
PEMRA ने जारी किया आदेश
पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने देर रात आदेश जारी कर जियो न्यूज के प्रसारण पर 15 दिनों का प्रतिबंध लगा दिया। आदेश के मुताबिक, यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह प्रसारित कार्यक्रम ‘सफ़र ए इश्क़’ में दिखाए गए आपत्तिजनक दृश्यों के आधार पर की गई है।
धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप
PEMRA का कहना है कि कार्यक्रम में प्रसारित कुछ दृश्य धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले थे। इसी आधार पर चैनल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस और प्रसारण अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है।
मामले की होगी विस्तृत जांच
इस विषय पर अधिकारियों का कहना है कि कानूनी कार्रवाई के लिए रेगुलेटरी काउंसिल के पास भेज दिया है। जांच पूरी होने के बाद पाकिस्तान के कानून के अनुसार आगे का फैसला लिया जाएगा।
Geo News को भी दिए गए निर्देश
PEMRA ने जियो न्यूज को अपने स्तर पर भी पूरे मामले की आंतरिक जांच करने के निर्देश दिए हैं। चैनल से कहा गया है कि वह कार्यक्रम के प्रसारण से जुड़े तथ्यों की समीक्षा कर विस्तृत रिपोर्ट रेगुलेटरी अथॉरिटी को सौंपे।
Read More
समंदर से आसमान तक सुरक्षित भारत, योग में देश ने 114 पदक जीते… मन की बात कार्यक्रम में PM मोदी ने देशवासियों को क्या-क्या बताया?