HomeBreaking Newsसमंदर से आसमान तक सुरक्षित भारत, योग में देश ने 114 पदक...

समंदर से आसमान तक सुरक्षित भारत, योग में देश ने 114 पदक जीते… मन की बात कार्यक्रम में PM मोदी ने देशवासियों को क्या-क्या बताया?

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड में देश की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, योग, रोजगार और समाज सेवा से जुड़ी कई अहम उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2026 का आधा साल पूरा होने वाला है और बीते छह महीनों में भारत ने कई ऐसे मुकाम हासिल किए हैं, जिन पर हर देशवासी को गर्व होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश समुद्र से लेकर आसमान तक अपनी सुरक्षा को लगातार मजबूत कर रहा है और इसमें स्वदेशी तकनीक की बड़ी भूमिका है।

भारत रक्षा क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘2026 का आधा साल बीतने को है। इन छह महीनों में हमने मन की बात में देशवासियों की अनेक उपलब्धियों पर बातचीत की है। जून महीने में भी देश ने कुछ ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जो हर देशवासी को गर्व से भर देती हैं। ये सफलताएं देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ी हैं।’ उन्होंने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और घरेलू रक्षा उद्योग को लगातार मजबूती मिल रही है।

‘INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय’ का किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित भारतीय नौसेना के कार्यक्रम का जिक्र करते हुए बताया कि INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया है उन्होंने कहा कि इन युद्धपोतों की डिजाइन से लेकर निर्माण तक पूरा काम स्वदेशी तकनीक से किया गया है। उनके मुताबिक यह उपलब्धि भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता और आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक बड़ा कदम है।

‘C-295 विमान ‘Made in India’ है’

रक्षा क्षेत्र की एक और बड़ी उपलब्धि का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘C-295 विमान Made in India है और C-295 विमान ने अपनी पहली उड़ान पूरी की है। ऐसे 40 विमान भारत में ही बनाए जा रहे हैं। इससे MSME और Aerospace सेक्टर को नई शक्ति मिल रही है। रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि यह विमान केवल रक्षा क्षमता को मजबूत नहीं करेगा, बल्कि देश में तकनीकी विकास और रोजगार को भी नई गति देगा।

‘भारत ने 114 पदक जीते’

योग की दुनियाभर में सफलता का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार दुनिया के 2500 से अधिक स्थानों पर योग के कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें करोड़ों लोगों ने भाग लिया। उन्होंने बताया, ‘हमारे देश में करोड़ों लोगों ने स्थान-स्थान पर योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस महीने अहमदाबाद में आयोजित विश्व योगासन चैंपियनशिप की भी बड़ी चर्चा हुई। इसमें भारत ने कुल 114 पदक जीते हैं, जिनमें 102 स्वर्ण पदक शामिल हैं। भारत इस चैंपियनशिप की पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा।’ प्रधानमंत्री ने इसे भारत की सांस्कृतिक शक्ति और वैश्विक नेतृत्व का प्रतीक बताया।

‘पेठकर परिवार’ की अनूठी पहल की सराहना

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के बहादुरपुरा गांव के पेठकर परिवार की सामाजिक पहल की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि परिवार ने विवाह समारोह के अवसर पर गांव के करीब 3,500 लोगों के लिए एक-एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा करवाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि खुशियां बांटने का यह तरीका समाज के लिए प्रेरणादायक है और इससे जरूरत पड़ने पर कई परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी। उन्होंने ऐसे प्रयासों को विकसित भारत की मजबूत नींव बनाने वाला बताया।

Read More:

सिया गोयल को लेकर लोहागढ़ किला पहुंची पुणे पुलिस, सीन रीक्रिएट कर गुत्थी सुलझाने की कोशिश

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments