टीवी के फेमस एक्टर गौरव खन्ना(Gaurav Khanna) और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा ने अपनी शादी को लेकर ऐसा खुलासा किया जिसने उनके फैंस को हैरान करके रख दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह और गौरव पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों ने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है।
आकांक्षा के इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना का एक पुराना वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में वे अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि जब बिग बॉस शो में भी जब उनसे बातचीत हुई तो गौरव ने कहा था कि शादी के कई साल बाद भी उनके बच्चे नहीं हैं क्योंकि उन्होंने हमेशा अपनी पत्नी की भावनाओं और फैसलों का सम्मान किया।
पत्नी आकांक्षा की इच्छाओं का हमेशा किया सम्मान
उन्होंने यह भी कहा था कि कभी वह पिता बनना चाहते थे लेकिन जब आकांक्षा इसके लिए तैयार नहीं थीं तो उन्होंने उनकी इच्छा को प्राथमिकता दी। गौरव के मुताबिक, बच्चा सिर्फ खुशी नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी होता है और उसकी परवरिश के लिए पूरा समय और समर्पण जरूरी है।
मां बनने को लेकर आकांक्षा की थी अलग सोच
इससे पहले भी आकांक्षा चमोला कई मौकों पर परिवार बढ़ाने के टॉपिक पर अपनी राय रख चुकी हैं। उनका कहना था कि उन्होंने कभी खुद को मां बनने के लिए मानसिक रूप से तैयार महसूस नहीं किया। उनके मुताबिक, बच्चे की परवरिश एक लाइफ की एक बड़ी जिम्मेदारी है और जब तक इंसान इसके लिए पूरी तरह तैयार न हो तब तक ऐसा फैसला नहीं लेना चाहिए।
आकांक्षा ने यह भी साफ किया था कि वह इस टाइम अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं। उन्होंने माना था कि हर इंसान को अपनी जिंदगी के फैसले अपनी परिस्थितियों और सोच के अनुसार लेने चाहिए।
क्या मां न बनना ही रिश्ते में लेकर आया दरार ?
सोशल मीडिया पर कई लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि परिवार बढ़ाने को लेकर दोनों की अलग-अलग सोच उनके रिश्ते में दूरी का कारण बनी होगी। हालांकि, इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, इस पूरे मामले पर केवल आकांक्षा ने अपनी बात रखी है जबकि गौरव खन्ना की ओर से अभी तक कोई सार्वजनिक कोई मैसेज सामने नहीं आया है।
ऐसे में दोनों के रिश्ते को लेकर सामने आ रही वजहों को फिलहाल अटकलों के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। फैंस की नजर अब इस बात पर है टिकी है कि आने वाले टाइम में गौरव खन्ना इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हैं या नहीं।