HomeBreaking Newsपंजाब की राजनीति में चर्चाएं तेज, कांग्रेस वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा...

पंजाब की राजनीति में चर्चाएं तेज, कांग्रेस वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब में सक्रिय गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मुलाकात के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र सौंपा है, जिसमें गुरदासपुर और आसपास के इलाकों में सक्रिय गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

पंजाब कांग्रेस में हालात पर जताई नाराजगी

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर ऐसी परिस्थितियां नहीं बननी चाहिए थीं कि उम्मीदवारों या संगठन से जुड़े फैसलों पर लगातार सवाल उठें। ऐसे हालात नहीं बनने चाहिए थे, लेकिन ऐसा हो रहा है।”

‘मैं अपनी जिम्मेदारी निभा रहा हूं’

अपनी भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि वह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं और अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “मैं जनरल सेक्रेटरी हूं और अपनी जिम्मेदारी निभा रहा हूं।”

PCC अध्यक्ष पर फैसला हाईकमान करेगा

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की अटकलों पर रंधावा ने कहा कि इस विषय पर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। उन्होंने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन को सभी बातें पहले ही बता दी गई हैं।

Read More

हिमाचल में मानसून का कहर, किन्नौर में बादल फटा, फंसे कई वाहन

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments