August Theatrical Release: अगस्त का महीना सिनेमा के शौकीन लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। सबसे दिलचस्प मुकाबला 14 अगस्त को देखने को मिलेगा, जब सनी देओल, इमरान हाशमी और कार्तिक आर्यन की फिल्में एक साथ रिलीज होंगी। वहीं महीने के आखिर में श्रद्धा कपूर और यश भी बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने नजर आएंगे।
14 अगस्त को सबसे बड़ा क्लैश
14 अगस्त को रिलीज होने वाली ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल, प्रीति जिंटा और करण देओल मुख्य भूमिका में हैं, जबकि फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म देशभक्ति की भावना पर आधारित बताई जा रही है। इसी दिन इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की रोमांटिक एक्शन फिल्म ‘आवारापन 2’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा कार्तिक आर्यन की सुपरनैचुरल फिल्म ‘नागजिला: नाग लोक का पहला कांड’ भी 14 अगस्त को रिलीज होगी।
महीने की शुरुआत और अंत में भी बड़ा मुकाबला
7 अगस्त को राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर ‘प्रहार: द उज्जवल निकम स्टोरी’ रिलीज होगी। वहीं 26 अगस्त को यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में आएगी। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, कियारा आडवाणी और नयनतारा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
श्रद्धा कपूर की फिल्म पर भी नजर
28 अगस्त को श्रद्धा कपूर की लीड रोल वाली फीमेल सेंट्रिक फिल्म ‘ईठा’ रिलीज होगी। फिल्म का टीजर पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा बटोर चुका है। इसी दिन ‘खोसला का घोसला 2’ के रिलीज होने की भी खबरें हैं, जिसमें अनुपम खेर मुख्य भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।
‘लव एंड वॉर’ पर बनी हुई है सस्पेंस
संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के 14 अगस्त को रिलीज होने की चर्चाएं हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और फिल्म की रिलीज टलने की भी संभावना जताई जा रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
Read More:

