HomeBreaking Newsअनंतनाग में आतंकी हमले के बाद बड़ा एक्शन! पूरे कश्मीर में हाई...

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद बड़ा एक्शन! पूरे कश्मीर में हाई अलर्ट, CCTV से मिले अहम सुराग

Anantnag Terror Attack: कश्मीर के अनंतनाग में श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की शहादत के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों और उनके मददगारों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। पूरे कश्मीर में हाई अलर्ट घोषित कर तलाशी और जांच अभियान चलाया जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों ने साफ कर दिया है कि हेड कांस्टेबल की शहादत बेकार नहीं जाएगी और इस हमले में शामिल हर आतंकी और उसके सहयोगियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

घटनास्थल-CCTV से मिले अहम सुराग

पुलिस के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, हमले के बाद घटनास्थल की गहन जांच की गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है। जांच के दौरान कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर हमलावर की पहचान जल्द होने की उम्मीद है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इन सुरागों से आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा

हमले के बाद अनंतनाग शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों के अलावा उत्तर और मध्य कश्मीर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। मोबाइल व्हीकल चेक पॉइंट्स (MVCP) स्थापित कर वाहनों की जांच की जा रही है, ताकि संदिग्धों के आने-जाने पर नजर रखी जा सके।

इन इलाकों में चलाया गया सर्च ऑपरेशन

हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के कई संवेदनशील इलाकों को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। इनमें जंगलातमंडी, खाह बाजार, अछाबल अड्डा, दांतर, बांगीदार, मेहमान मोहल्ला, चीनी चौक, मलकनाग, रेशी बाजार, शीरपोरा, गंजीवारा शामिल हैं। इसके अलावा कोकरनाग से सिंथन पास की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर भी विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

OGW नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा

सुरक्षा एजेंसियां इस हमले के बाद आतंकियों की मदद करने वाले ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने की रणनीति पर काम कर रही हैं। अब तक करीब चार हजार से अधिक संदिग्धों और OGW को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जा चुका है। वहीं उत्तरी कश्मीर के सोपोर, बारामुला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा में भी जगह-जगह नाके लगाकर जांच अभियान चलाया जा रहा है।

पहलगाम हमले के बाद भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

इससे पहले पहलगाम की बायसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद भी सुरक्षाबलों ने OGW नेटवर्क के खिलाफ अभियान चलाया था। उस दौरान 5000 से अधिक OGW को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से करीब 200 के खिलाफ पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत कार्रवाई की गई।

वहीं सितंबर 2025 में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ऑपरेशन महादेव के तहत कुलगाम निवासी मोहम्मद यूसुफ कटारी (26) को गिरफ्तार किया था। वह पेशे से शिक्षक था और जांच में सामने आया था कि उसने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की थी।

Read More:

दिल्लीवाले ध्यान दें! आज भी बंद रहेंगे 17 मेट्रो स्टेशन, राजीव चौक से मंडी हाउस तक देखें पूरी लिस्ट

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments