Sonam Wangchuk Break Hunger Strike: पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर 26 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म कर दिया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों मंत्रियों ने वांगचुक से मुलाकात से पहले गृह मंत्री अमित शाह से भी चर्चा की थी।
बातचीत के बाद लिया गया फैसला
अनशन समाप्त करने के बाद वांगचुक ने सोशल मीडिया पर बताया कि, 65 सांसदों की अपील, लंबी बातचीत, कुछ शर्तों पर सहमति और संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में बातचीत ही किसी भी समस्या का सबसे प्रभावी समाधान है और उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी।
सरकार ने बातचीत का दिया भरोसा
इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक तरीके से उठाए गए सभी मुद्दों पर संवेदनशील है और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी भरोसा दिलाया कि संबंधित मुद्दों पर सकारात्मक पहल की जाएगी और बातचीत की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
औपचारिक वार्ता की बढ़ी उम्मीद
अनशन खत्म होने के बाद माना जा रहा है कि सरकार और आंदोलनकारियों के बीच औपचारिक वार्ता की प्रक्रिया तेज हो सकती है। इससे शिक्षा व्यवस्था और संबंधित मुद्दों के समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है।
एक्स पोस्ट में क्या बोले वांगचुक?
अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में, सोनम वांगचुक ने कहा, ‘अभी-अभी केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह और लद्दाख की एपेक्स बाडी के सीनियर नेताओं की उपस्थिति में मैंने 26 दिनों के बाद अपना अनसन तोड़ा। पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे मिलने या पत्र पर हस्ताक्षर करके मुझे उपवास तोड़ने के लिए प्रेरित किया। यह विभिन्न शर्तों पर लंबी बातचीत के बाद किया गया और देश में संभावित हिंसा को देखते हुए मैं जल्द एक वीडियो में शर्तों को विस्तार से समझाऊंगा। इस बीच, मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि किसी भी प्रकार की हिंसा को कहीं भी न होने दें।’
Just now in the presence of Union Ministers Sh. JP Nadda, Dr. Jitendra Singh and the senior leaders of Apex Body of Leh Ladakh I finally broke my fast after 26 days. Earlier 65 members of parliament from different political parties had visited or signed letters urging me to break… pic.twitter.com/RFCet7Oksy
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 23, 2026
28 जून से शुरू किया था अनशन
बता दें कि, वांगचुक ने 28 जून को नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू की थी। अब अनशन खत्म होने के साथ सरकार और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत शुरू होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे समाधान जल्द निकल सकता है।
Read More:
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद बड़ा एक्शन! पूरे कश्मीर में हाई अलर्ट, CCTV से मिले अहम सुराग

