HomeBreaking Newsदिल्लीवाले ध्यान दें! आज भी बंद रहेंगे 17 मेट्रो स्टेशन, राजीव चौक...

दिल्लीवाले ध्यान दें! आज भी बंद रहेंगे 17 मेट्रो स्टेशन, राजीव चौक से मंडी हाउस तक देखें पूरी लिस्ट

Delhi Metro Update: दिल्ली में सफर करने वाले लोगों के लिए अहम खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि 24 जुलाई, शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से 17 मेट्रो स्टेशन यात्री सेवाओं के लिए बंद हैं । यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।

इन 17 मेट्रो स्टेशनों पर नहीं मिलेगी एंट्री और एग्जिट

  • लोक कल्याण मार्ग

  • राजीव चौक

  • पटेल चौक

  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग

  • बाराखंबा रोड

  • सुप्रीम कोर्ट

  • सेवा तीर्थ

  • जनपथ

  • मंडी हाउस

  • सेंट्रल सेक्रेटेरिएट

  • आईटीओ

  • दिल्ली गेट

  • इंद्रप्रस्थ

  • खान मार्केट

  • जोर बाग

  • शिवाजी स्टेडियम

  • झंडेवालान

इंटरचेंज की सुविधा रहेगी जारी

हालांकि, स्टेशन बंद रहने के दौरान कुछ प्रमुख स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी। यात्री राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर लाइन बदल सकेंगे। DMRC ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपने रूट की योजना बनाने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

यात्रियों के लिए DMRC की सलाह

DMRC ने यात्रियों को सलाह दी है कि इस अवधि में मेट्रो की बजाय बस, ऑटो या अन्य वैकल्पिक परिवहन साधनों का इस्तेमाल करें। साथ ही यात्रियों से कहा गया है कि वे किसी भी नए अपडेट के लिए DMRC की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और सोशल मीडिया हैंडल पर नजर बनाए रखें।

मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI ने जताई चिंता

मेट्रो स्टेशनों के बंद होने का असर सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही पर भी देखने को मिला। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) की उस चिंता पर गौर किया, जिसमें कहा गया कि कई मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों और मुकदमों से जुड़े लोगों को अदालत पहुंचने में परेशानी हो रही है। इस पर प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि “समाधान नहीं हुआ तो दखल देंगे।”

प्रभावित वकीलों को राहत देने के निर्देश

प्रधान न्यायाधीश ने यह भी निर्देश दिया कि मौजूदा हालात से प्रभावित वकीलों की गैरमौजूदगी के कारण किसी भी मामले में कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए। वहीं, SCBA के अध्यक्ष विकास सिंह से जब शाम को इस मुद्दे पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधान न्यायाधीश की ओर से किसी दखल की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मेट्रो स्टेशन अब भी बंद हैं।

Read More:

PM मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक आज, पेपर लीक से जुड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments