Union Cabinet Meeting: संसद के मानसून सत्र का आज पांचवां दिन है। विपक्ष पेपर लीक समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। ऐसे में लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में आज भी हंगामे के आसार बने हुए हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज दोपहर 1 बजे केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक भी होने जा रही है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
कैबिनेट बैठक में परीक्षा सुधारों पर हो सकती है बड़ी घोषणा
NEET पेपर लीक मामले के बाद केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट बैठक में प्रतियोगी परीक्षाओं की सुरक्षा मजबूत करने, पेपर लीक पर प्रभावी रोक लगाने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परीक्षा सुधारों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर बातचीत हो सकती है। इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की भी संभावना जताई जा रही है। सरकार का उद्देश्य युवाओं का भरोसा पाना और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाना है।
PM मोदी ने वीडियो किया जारी
इससे पहले मंगलवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो जारी कर NEET और अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त होते हुए बड़ा बयान दिया। फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा, “पेपर लीक माफिया पर और अधिक कड़ी चोट करने जा रही है”। उन्होंने छात्रों का भविष्य बर्बाद करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर देते हुए कहा कि आज होने वाली कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कदम उठाए जाएंगे।
PM Modi releases a video and says “More strict actions against paper leaks to come in tomorrow’s Cabinet!"
Prime Minister Narendra Modi says, "… Numerous effective measures have been taken in the past two and a half months since the paper leak incident. The culprits have been… pic.twitter.com/Hw0u0ChZww
— ANI (@ANI) July 23, 2026
दोषियों को पकड़ लिया गया है- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो में कहा कि पेपर लीक की घटना के बाद पिछले ढाई महीनों में कई असरदार कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा, “दोषियों को पकड़ लिया गया है और वे जेल में हैं।” साथ ही सरकार की प्राथमिकता छात्रों का भविष्य सुरक्षित रखना रही है।
छात्रों का साल बर्बाद न हो- PM मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी यह पक्का करना था कि छात्रों का साल बर्बाद न हो।” उन्होंने बताया कि सरकार ने पूरी ताकत लगाई ताकि 22 लाख छात्र कम से कम समय में अपनी परीक्षा दे सकें। इसके बाद 19 जुलाई को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। उन्होंने यह भी कहा, “मैंने आज विभागों को फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया।”
विभागों ने देर रात मुझे प्रस्ताव सौंपा- PM मोदी
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “विभागों ने देर रात मुझे प्रस्ताव सौंपा।” इस प्रस्ताव में फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन और कड़ी सजा का प्रावधान शामिल है। उन्होंने बताया कि आज कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा होगी। कैबिनेट सहयोगियों के सुझावों के बाद प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही, सोमवार से संसद के दूसरे सप्ताह की शुरुआत होने के कारण सरकार की कोशिश होगी कि संबंधित विधेयक को जल्द से जल्द सदन में पेश कर पारित कराया जाए।
Read More:

