Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsप्रदेश सरकार की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में नजर आएंगे महाभारत के यादगार...

प्रदेश सरकार की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में नजर आएंगे महाभारत के यादगार क्षण: वर्षा खांगवाल

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा की अतिरिक्त निदेशक वर्षा खांगवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 में प्रदेश सरकार की तरफ से राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में महाभारत के यादगार लम्हों के साथ-साथ पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को दर्शाया जाएगा। इस प्रदर्शनी में हाईटेक तकनीकी का प्रयोग किया जाएगा। प्रदर्शनी 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चलेगी।

वर्षा खांगवाल कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही थी। इससे पहले अतिरिक्त निदेशक वर्षा खांगवाल, अतिरिक्त निदेशक रणबीर सांगवान, शहीदी स्मारक संग्रहालय के निदेशक डा. कुलदीप सैनी, संयुक्त निदेशक डॉ. साहिब राम गोदारा, केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, सदस्य अशोक रोसा ने पुरुषोत्तमपुरा बाग श्रीकृष्ण अर्जुन रथ के पास 5 से 11 दिसंबर तक लगने वाली राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के स्थल का निरीक्षण किया।
इस दौ

रान अतिरिक्त निदेशक ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय प्रदर्शनी की तैयारियां निर्धारित समय अवधि के अंदर पूरी की जानी चाहिए और किसी स्तर पर भी कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक के.मकरंद पांडुरंग के आदेशानुसार राज्य स्तरीय प्रदर्शनी को हाईटेक तकनीकी से लगाया जाएगा । अधिकारियों को 4 दिसंबर से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के आदेश दिए गए है। इस प्रदर्शनी में महाभारत काल से जुड़े अहम लम्हों को दिखाने का प्रयास किया जाएगा और पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को भी दर्शाया जाएगा। इस प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की तरफ से सरकारी की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में अलग-अलग स्टाल भी लगाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments