Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsPM मोदी को मिला नाइजीरिया का सर्वोच्च सम्मान, क्वीन एलिजाबेथ के बाद...

PM मोदी को मिला नाइजीरिया का सर्वोच्च सम्मान, क्वीन एलिजाबेथ के बाद ऐसे पहले शख्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा पर सबसे पहले नाइजीरिया पहुंचे हैं। इसके बाद वे ब्राजील और गुयाना जाएंगे। नाइजीरिया में प्रधानमंत्री मोदी को ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर’ (GCON) पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले सिर्फ महारानी एलिजाबेथ ही ऐसी विदेशी शख्सियत थीं जिन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें 1969 में यह सम्मान दिया गया था।

यह 17वीं बार है जब प्रधानमंत्री मोदी को इस तरह का सम्मान मिल रहा है। इससे पहले भी 16 देश उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। नाइजीरिया पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि वे राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर यहां पहुंचे हैं।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबुजा पहुंच गए हैं। मंत्री न्येसोम एज़ेनवो वाइक ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को अबुजा शहर की ‘चाबी’ भेंट की। यह ‘चाबी’ नाइजीरिया के लोगों का प्रधानमंत्री पर भरोसा और उनके प्रति सम्मान दर्शाती है।’

विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के स्वागत की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। प्रधानमंत्री मोदी ने नाइजीरियाई राष्ट्रपति टीनूबू द्वारा ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक पोस्ट का जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि वे भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। राष्ट्रपति टीनूबू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “हमारी द्विपक्षीय चर्चाओं का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करना और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है।

प्रधानमंत्री मोदी, नाइजीरिया में आपका स्वागत है।” नाइजीरियाई राष्ट्रपति के पोस्ट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, “धन्यवाद, राष्ट्रपति टीनूबू। मैं थोड़ी देर पहले ही नाइजीरिया पहुंचा हूं। मैं गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभारी हूं। मैं कामना करता हूं कि यह यात्रा हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करे।” मोदी ने कहा, “नाइजीरिया में भारतीय समुदाय से इस तरह के गर्मजोशी से स्वागत पाकर बहुत खुश हूं।” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, “मराठी समुदाय ने नाइजीरिया में मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर खुशी व्यक्त की है। यह वास्तव में सराहनीय है कि वे अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े हुए हैं।” (भाषा से इनपुट्स के साथ)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments