HomeBreaking Newsपश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान, विधानसभा में...

पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान, विधानसभा में पेश होगा प्रस्ताव

पश्चिम बंगाल(West Bengal) के नाम को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य का नाम बदलने की दिशा में अहम कदम उठाने का ऐलान किया है। राज्य सरकार अब अंग्रेजी में भी ‘West Bengal’ की जगह ‘Paschim Banga’ नाम इस्तेमाल करना चाहती है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, राज्य मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब इसे 9 दिसंबर को विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में कोलकाता स्थित राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक हुई।

इसी बैठक में राज्य का नाम बदलने से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार इस बदलाव को आगे बढ़ाने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव लाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य का नाम अंग्रेजी में भी ‘Paschim Banga’ लिखा जाना चाहिए। फिलहाल अंग्रेजी में राज्य को ‘West Bengal’ कहा जाता है। सरकार का मानना है कि नए नाम से राज्य की ऐतिहासिक पहचान को बेहतर तरीके से सामने लाया जा सकेगा।

1947 के इतिहास से जुड़ा है मामला

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने इस फैसले को 20 जून 1947 को हुए ऐतिहासिक घटनाक्रम और बंगाल विभाजन से जोड़कर देखा। उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल के गठन से जुड़े इतिहास को ध्यान में रखते हुए नाम में बदलाव जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि विधानसभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। इसके बाद संसद में जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

पहले भी हो चुके हैं नाम बदलने के प्रयास

पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की कोशिश पहले भी कई बार की जा चुकी है। साल 2011 में राज्य का नाम ‘पश्चिम बंग’ या ‘पश्चिम बंगो’ रखने का सुझाव दिया गया था, लेकिन केंद्र से इसे मंजूरी नहीं मिली।

इसके बाद 2016 से 2018 के बीच तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने ‘बांग्ला’ नाम का प्रस्ताव रखा था। जुलाई 2018 में विधानसभा ने इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया, लेकिन केंद्र सरकार की स्वीकृति नहीं मिल सकी।

संसद की मंजूरी के बाद ही बदलेगा नाम

संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत किसी राज्य का नाम बदलने के लिए संसद को कानून बनाना होता है। ऐसे में विधानसभा में प्रस्ताव पेश होना इस प्रक्रिया का एक अहम चरण है। अंतिम बदलाव केंद्र और संसद की निर्धारित संवैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही संभव होगा।

यह भी पढ़ें : जायदाद के लिए बेटे ने पार की हैवानियत की हदें, पिता को जिंदा जलाया…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments