HomeBreaking Newsएशियन गेम्स में सुचिका तारियाल का कमाल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट में भारत...

एशियन गेम्स में सुचिका तारियाल का कमाल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट में भारत को मिला पदक

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अपना चौथा पदक पक्का कर लिया है। इस बार इतिहास मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स यानी MMA में रचा गया है। एशियाई खेलों में पहली बार शामिल किए गए MMA में भारत की सुचिका तारियाल ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया। महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में सुचिका को सिंगापुर की टियो हुई हूं के हाथों हार का सामना करना पड़ा, लेकिन सेमीफाइनल तक पहुंचने के कारण उनका ब्रॉन्ज मेडल पहले ही पक्का हो चुका था।

पहले राउंड में पिछड़ीं

सुचिका और सिंगापुर की फाइटर के बीच सेमीफाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पहले राउंड में सिंगापुर की खिलाड़ी ने बाजी मारी। इसके बाद भारतीय फाइटर ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा राउंड अपने नाम कर लिया। मुकाबला बराबरी का होने के बाद जजों ने एक मिनट का अतिरिक्त समय दिया। इसके अंतिम राउंड में सिंगापुर की टियो हुई हूं को विजेता घोषित किया गया।

फैसले के बाद भावुक हुईं सुचिका

मुकाबले का फैसला सुचिका के पक्ष में नहीं आया तो वह इससे काफी निराश नजर आईं। रेफरी की ओर से बार-बार बुलाए जाने के बावजूद वह आगे नहीं बढ़ रही थीं। फैसले से हैरान सुचिका की आंखों से आंसू निकल पड़े और वह फूट-फूटकर रोने लगीं। उनके लिए सिल्वर मेडल जीतने का मौका खत्म हो चुका था, लेकिन भारत के लिए ऐतिहासिक कांस्य पदक उनके नाम हो चुका था।

कोच ने कहा- भागो मत आगे जाओ

फैसले के बाद सुचिका को उनके कोच ने संभाला और उन्हें आगे जाने के लिए समझाया। कोच ने कहा,”भागो मत आगे जाओ।” इसके बाद सुचिका रेफरी के पास पहुंचीं। वहां सिंगापुर की फाइटर का हाथ उठाकर उन्हें विजेता घोषित किया गया। इस भावुक पल के दौरान सुचिका बेहद निराश दिखाई दीं।

कौन हैं सुचिका तारियाल?

36 वर्षीय सुचिका तारियाल भारत की अनुभवी कॉम्बैट स्पोर्ट्स खिलाड़ी हैं। उन्होंने जूडो और कुराश में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है। 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में वह जूडो में भारत के लिए उतरी थीं, जबकि 2023 एशियन गेम्स में उन्होंने कुराश में हिस्सा लिया था। इसके अलावा वह जिउ-जित्सु में 2024 की विश्व चैंपियन भी रह चुकी हैं।

दोस्तों की सलाह पर खेल में लौटीं

सुचिका एक समय खेल से दूर हो गई थीं। हालांकि, उनके दोस्तों ने उन्हें दोबारा खेल में लौटने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने वापसी की और MMA में भारत के लिए इतिहास रच दिया। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराकर भारत का ऐतिहासिक पदक पहले ही पक्का कर दिया था।

भारत की पदक तालिका में चौथा मेडल

सुचिका का कांस्य एशियन गेम्स 2026 में भारत का चौथा पदक है। पदक तालिका में चीन 13 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 22 पदकों के साथ पहले स्थान पर है। जापान के खाते में 6 स्वर्ण, 8 रजत और 7 कांस्य सहित 21 पदक हैं। दक्षिण कोरिया 4 स्वर्ण, 3 रजत और 9 कांस्य के साथ 16 पदक लेकर तीसरे स्थान पर है। भारत के नाम अब 3 रजत और 1 कांस्य समेत कुल 4 पदक हैं।

Read More:

Asian Games 2026 में भारत की हुई चांदी, शूटर्स ने दिलाया तीसरा मेडल, 10m एयर राइफल में आया सिल्वर

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments