सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के सिंध प्रांत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ‘साइकिल एम्बुलेंस’ दिखाई दे रही है। वीडियो को शेयर करते हुए कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि कराची के मेयर बैरिस्टर मुर्तजा वहाब ने हाल ही में इस सेवा की शुरुआत की है। इस दावे के साथ कई लोगों ने इसकी तुलना दुनिया के अन्य देशों में इस्तेमाल हो रही एयर एम्बुलेंस और ड्रोन आधारित आपातकालीन सेवाओं से भी की।
सोशल मीडिया पर उड़ाया गया मजाक
वायरल पोस्ट में साइकिल एम्बुलेंस को लेकर कई टिप्पणियां की गईं। एक यूजर ने लिखा कि जहां दुनिया उड़ने वाली आईसीयू और आधुनिक एम्बुलेंस विकसित कर रही है, वहीं कराची में साइकिल एम्बुलेंस शुरू की जा रही है। वहीं कुछ अन्य पोस्ट में भी इस पहल का मजाक उड़ाते हुए सवाल उठाए गए कि आपात स्थिति में यह सेवा कितनी प्रभावी होगी।
Welcome to the future, Pakistani style.
The world is building flying ICUs. Karachi's mayor is launching a cycle ambulance.
Only in Pakistan. pic.twitter.com/zcRZ3ygXwT
— OsintTV 📺 (@OsintTV) July 20, 2026
क्या है वायरल दावे की सच्चाई?
वायरल दावे में अहम तथ्य छूट गया है। यह साइकिल एम्बुलेंस सेवा कोई नई योजना नहीं है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इसे मई 2025 में रेस्क्यू 1122 ने एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया था। इस पहल का लक्ष्य कराची के उन घनी आबादी वाले इलाकों तक तेजी से पहुंचना था, जहां संकरी गलियों और भारी ट्रैफिक के कारण सामान्य एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाती हैं। इसलिए इसे पारंपरिक एम्बुलेंस का विकल्प नहीं, बल्कि शुरुआती आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने वाली व्यवस्था के रूप में तैयार किया गया।
साइकिल पर मौजूद हैं जरूरी मेडिकल उपकरण
रिपोर्टों के मुताबिक, इन विशेष रूप से डिजाइन की गई साइकिलों में ऑक्सीजन मास्क, नेबुलाइजर, ब्लड शुगर जांच किट और प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) का सामान रखा जाता है। प्रशिक्षित रेस्क्यू कर्मी मरीज तक सबसे पहले पहुंचकर शुरुआती स्वास्थ्य सहायता देते हैं, जबकि बाद में जरूरत पड़ने पर सामान्य एम्बुलेंस मौके पर पहुंचती है।
Read More
भारत में महंगे हुए Apple Music और Apple One सब्सक्रिप्शन, जानिए नई दरें

