HomeBreaking NewsB.Tech गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, 50 बार कोशिश करने पर...

B.Tech गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, 50 बार कोशिश करने पर भी नहीं मिली थी सरकारी नौकरी 

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 23 वर्षीय एक बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, युवक अपने घर में मृत पाया गया। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि 50 बार कोशिश करने के बावजूद सरकारी नौकरी न मिलने के कारण मानसिक तनाव से जूझ रहा था।

2024 में मिला था गोल्ड मेडल

मृतक की पहचान आनंद के रूप में हुई है। उन्होंने वर्ष 2024 में निजी इंजीनियरिंग संस्थान PSIT से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। कॉलेज में वह टॉपर रहे थे और उत्तर प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया था। उनकी इस उपलब्धि पर 13 अगस्त 2024 को आयोजित एक समारोह में उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। घटना के समय परिवार बिहार में बड़े बेटे की शादी तय करने के सिलसिले में गया हुआ था और आनंद घर पर अकेले थे।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस के मुताबिक, गोविंद नगर के गुजैनी स्थित घर में जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो घरेलू कर्मचारी ने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खोलकर युवक का शव बरामद किया। कमरे से एक हस्तलिखित नोट भी मिला है, जिसमें सरकारी नौकरी पाने के लिए लगातार प्रयास करने के बावजूद सफलता नहीं मिलने का जिक्र किया।

कई प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहे थे तैयारी

आनंद के पिता राजकुमार, जो लोहिया प्राइवेट लिमिटेड से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं और मूल रूप से बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं, ने बताया कि बेटे ने बीटेक के बाद पावर ग्रिड में एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप की थी। इसके बाद वह रेलवे, एसएससी, बैंक और शिक्षा विभाग सहित विभिन्न सरकारी नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।

सभी पहलुओं की होगी जांच

गोविंद नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि कमरे से एक नोट बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में सरकारी नौकरी न मिलने से जुड़े तनाव की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

Read More

Japan Open 2026 की चैंपियन बनीं PV सिंधु, जीत को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से जोड़कर हुई भावुक

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments