HomeBreaking Newsममता को तगड़ा झटका, 'काबा-मदीना' गाने वाली सयानी घोष भी बागी सांसदों...

ममता को तगड़ा झटका, ‘काबा-मदीना’ गाने वाली सयानी घोष भी बागी सांसदों के साथ, ताश के पत्तों की तरह बिखरी TMC!

TMC Sayani Ghosh: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आती दिखाई दे रही है। विधायक दल में बिखराव की खबरों के बीच अब पार्टी के संसदीय दल में भी टूट पड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। टीएमसी के 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर संसद में अलग व्यवस्था देने की मांग की है। इस पत्र पर जादवपुर से सांसद सयानी घोष के भी हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं।

ममता और अभिषेक बनर्जी के लिए बड़ा झटका

सांसदों की ओर से उठाए गए इस कदम को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इसे टीएमसी के भीतर बढ़ती नाराजगी और गुटबाजी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

सयानी घोष का नाम आने से बढ़ी चर्चा

सयानी घोष पश्चिम बंगाल की चर्चित बंगाली अभिनेत्री, गायिका और तृणमूल कांग्रेस की सांसद हैं। वह वर्तमान में जादवपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं। बागी सांसदों की लिस्ट में उनका नाम सामने आने के बाद इस TMC में हलचल बढ़ गई है।

‘मेरे दिल में है काबा’ गाने पर बवाल से चर्चा में आईं

बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान गाए गए उनके गाने ‘मेरे दिल में है काबा और आंखों में मदीना’ को लेकर काफी विवाद हुआ था। बीजेपी नेताओं ने इस गाने को मुद्दा बनाते हुए ममता बनर्जी और टीएमसी पर मुस्लिम तुष्टीकरण के आरोप लगाए थे। उस समय यह मामला राजनीतिक बहस का बड़ा विषय बना था।

बीजेपी समर्थन के दावे से बदला राजनीतिक समीकरण

अब दावा किया जा रहा है कि टीएमसी के बागी सांसदों ने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया है। इस समूह में सयानी घोष का नाम भी शामिल बताया जा रहा है।

राघव चड्ढा पर बयान 

सयानी घोष पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले राघव चड्ढा पर उन्होंने एक चुनावी जनसभा के दौरान तंज कसते हुए कहा था, ‘मैं चड्ढा नहीं हूं जो ‘चड्डी’ बन जाऊंगी, घोष हमेशा घोष ही रहेगा।’ उनके इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी नाराजगी जताई थी।

Read More:

पेट्रोल- LPG के बाद अब हवाई सफर होगा महंगा? जेट फ्यूल 10% बढ़ा, जानिए फ्लाइट टिकट पर कितना पड़ेगा असर

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments