Wednesday, February 11, 2026
Homeटेक्नोलॉजीअमेरिका में iPhone नहीं बनाए तो इंपोर्ट पर लगेगा 25% टैरिफ- Donald...

अमेरिका में iPhone नहीं बनाए तो इंपोर्ट पर लगेगा 25% टैरिफ- Donald Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी कि अगर iPhone का निर्माण अमेरिका में नहीं किया जाता है तो वह एप्पल के प्रोडक्ट्स पर 25 फीसदी टैरिफ लगा देंगे। सोशल मीडिया पर दी गई धमकी से iPhone की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे अमेरिका की लीडिंग टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक एप्पल की बिक्री और मुनाफे दोनों को भारी नुकसान पहुंच सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी के बाद अब एप्पल भी अमेजन, वॉलमार्ट समेत कई अन्य प्रमुख कंपनियों के साथ वाइट हाउस के निशाने पर आ गई है। बता दें कि यह कंपनियां ट्रंप द्वारा लगाए जा रहे इंपोर्ट ड्यूटी से उत्पन्न होने वाली अनिश्चितताओं और महंगाई के दबाव का जवाब देने की कोशिश कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments