Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsIIT Baba Assaulted: IIT बाबा के साथ मारपीट, लगाए कई गंभीर आरोप

IIT Baba Assaulted: IIT बाबा के साथ मारपीट, लगाए कई गंभीर आरोप

नोएडा स्थित एक न्यूज चैनल के डिबेट कार्यक्रम के दौरान IIT बाबा, जिनका असली नाम अभय सिंह है, उनके साथ मारपीट की घटना सामने आई है। अभय सिंह, जो IIT Bombay से Aerospace Engineer में Graduate हैं और कनाडा में एक उच्च वेतन वाली नौकरी छोड़कर अध्यात्म के मार्ग पर चले थे, महाकुंभ 2025 के दौरान प्रसिद्ध हुए थे।

घटना के संबंध में अभय सिंह ने आरोप लगाया कि डिबेट के दौरान कुछ भगवा वस्त्रधारी लोग स्टूडियो में घुस आए और उनके साथ हाथापाई की। उन्होंने दावा किया कि स्वामी वेदमूरती नंद सरस्वती नामक व्यक्ति ने उन पर डंडे से प्रहार किया और उन्हें जबरन एक कमरे में बंद करने का प्रयास किया गया। इस घटना को अभय सिंह ने अपने इंस्टाग्राम लाइव के माध्यम से साझा किया। घटना के बाद अभय सिंह ने नोएडा सेक्टर 126 थाने में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की और उन्हें वहां से लौटा दिया गया।

यह पहली बार नहीं है जब अभय सिंह विवादों में घिरे हैं। महाकुंभ 2025 के दौरान एक इंटरव्यू से वायरल होने के बाद, उन्हें जूना अखाड़े से निष्कासित किया गया था। हाल ही में, उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच में भारत की हार की भविष्यवाणी की थी, जो गलत साबित हुई, क्योंकि 23 फरवरी को भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments