HomeBreaking News7 फेरों के बाद अस्पताल पहुंचे दूल्हा-दुल्हन! शादी के बाद ऐसा क्या...

7 फेरों के बाद अस्पताल पहुंचे दूल्हा-दुल्हन! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि मच गई अफरा-तफरी?

महाराष्ट्र के मुंबई(Mumbai) स्थित भांडुप इलाके में एक शादी समारोह उस वक्त अफरातफरी में बदल गया, जब शादी का खाना खाने के बाद दूल्हा-दुल्हन समेत 30 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। मेहमानों को अचानक पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते कई लोगों की हालत खराब हो गई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। इस घटना के बाद शादी समारोह में खुशियों का माहौल चिंता और परेशानी में बदल गया। जानकारी के मुताबिक, खाना खाने के कुछ समय बाद ही लोगों को उल्टी, पेट दर्द और दस्त की समस्या होने लगी।

इसके बाद परिजन मरीजों को मुलुंड स्थित बीएमसी के अग्रवाल अस्पताल और आसपास के दूसरे अस्पतालों में लेकर पहुंचे। रात करीब 11:40 बजे अग्रवाल अस्पताल की इमरजेंसी में लगातार मरीज पहुंचने लगे। अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर के अनुसार, यहां कुल 27 लोगों को भर्ती कराया गया। इनमें 11 महिलाएं, 9 पुरुष और 7 बच्चे शामिल हैं। डॉक्टरों ने सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार और जरूरी दवाएं दी हैं। राहत की बात यह है कि फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। उल्टी और शरीर में पानी की कमी जैसी समस्याओं पर नियंत्रण रखने के लिए मरीजों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

कैटरिंग सर्विस पर उठे सवाल

इस घटना के बाद पीड़ित परिवारों ने शादी में खाना उपलब्ध कराने वाली कैटरिंग सर्विस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि मेहमानों को खराब या बासी खाना परोसा गया था, जिसकी वजह से इतनी बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ी।

परिवारों ने महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंडे से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही, यदि कैटरर्स की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और लाइसेंस रद्द करने की भी मांग उठाई है।

शादी के जोड़े में अस्पताल पहुंचे दूल्हा-दुल्हन

इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि जिस दिन दूल्हा-दुल्हन को अपने नए जीवन की शुरुआत करनी थी, उसी दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। कुछ घंटे पहले तक शादी में जश्न और खुशियों का माहौल था।

लेकिन अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को परेशान कर दिया। फिलहाल सभी मरीजों का इलाज जारी है। वहीं, खाने की गुणवत्ता और कैटरिंग सर्विस की कथित लापरवाही को लेकर जांच की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें : महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, CM मान ने सीधे…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments