Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsचंडीगढ़ के मौसम में होगा बदलाव! 24 तारीख को लेकर जारी हुई...

चंडीगढ़ के मौसम में होगा बदलाव! 24 तारीख को लेकर जारी हुई चेतावनी

इस बार सर्दियों में शहर से दूर रहने वाली बारिश की फुहारें बुधवार रात से बदले मौसम के साथ फिर लौट आईं। पूर्व अनुमान के अनुसार बुधवार दोपहर से मंडरा रहे बादल गुरुवार सुबह करीब पांच बजे हल्की बूंदाबांदी के साथ बरसने लगे। इसके बाद कुछ देर तक तेज बारिश हुई, लेकिन सुबह छह बजे के बाद शुरू हुई तेज हवाओं के बाद बारिश कम होने लगी।

तेज हवाओं के कारण सुबह से मंडरा रहे घने बादल सुबह नौ बजे के बाद छंटने लगे। इसके बाद गुरुवार को दिनभर बादलों और धूप का खेल चलता रहा, लेकिन दिनभर 15 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलती रहीं। इन तेज हवाओं के कारण बादल आगे बढ़ते रहे और दिनभर अच्छी बारिश की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादल लौटेंगे
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरिंदर पॉल के अनुसार, गुरुवार रात तक ट्राइसिटी और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। शुक्रवार दोपहर के बाद मौसम फिर से साफ होने लगेगा। हालांकि, पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद रात के तापमान में अस्थायी तौर पर थोड़ी गिरावट आएगी। 24 फरवरी के आसपास मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादल फिर से शहर में छाएंगे, जिससे बारिश की संभावना रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments