सीमा सुरक्षा बल (BSF) की पहली महिला पर्वतारोहण टीम ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास रच दिया। टीम ने एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर देश का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर गृह मंत्री अमित शाह ने महिला जवानों को बधाई देते हुए उनके साहस, देशभक्ति और समर्पण की सराहना की।
अमित शाह बोले- ‘नारी शक्ति ने दिखाया अदम्य साहस’
गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि BSF की महिला टीम ने माउंट एवरेस्ट पर विजय हासिल कर स्वर्णिम इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि BSF अपनी स्थापना का 60वां वर्ष मना रहा है और ऐसे खास मौके पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराना पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इन महिला जवानों ने एवरेस्ट की ऊंचाइयों पर ‘वंदे मातरम्’ गाकर साहस और राष्ट्रभक्ति का अनूठा उदाहरण पेश किया है।
Nari Shakti proves BSF's invincible might.
My heartiest congratulations to the all-women mountaineering team of the BSF that scripted golden history by summiting Mt. Everest. Celebrating the Diamond Jubilee of the force, they conquered the world’s highest peak and sang Vande… https://t.co/FnVNzDMeGP
— Amit Shah (@AmitShah) May 22, 2026
‘मिशन वंदे मातरम्’ के तहत हासिल की सफलता
BSF की महिला टीम गुरुवार सुबह करीब 8 बजे माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंची। इस टीम में लद्दाख की कांस्टेबल कौसर फातिमा, पश्चिम बंगाल की मुनमुन घोष, उत्तराखंड की रबेका सिंह और कारगिल की कांस्टेबल त्सेरिंग चोरोल शामिल थीं। BSF के मुताबिक, एवरेस्ट की ऊंचाई पर ऑक्सीजन की भारी कमी होती है और वहां खड़े रहना भी बेहद मुश्किल होता है। बावजूद इसके महिला जवानों ने एक साथ ‘वंदे मातरम’ गाकर देशभक्ति का संदेश दिया।
21st May 2026
Scaling the world’s highest peak with unmatched courage and determination, BSF’s first ever All Women Mt. Everest Expedition Team has scripted history under #MissionVandeMataram by successfully summiting Mt. Everest.
The BSF’s First all women mountaineering team… pic.twitter.com/nMjk6HbBwT
— BSF (@BSF_India) May 21, 2026
ITBP की महिला टीम ने भी दर्ज की बड़ी उपलब्धि
इसी बीच भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की पहली महिला अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण टीम ने भी माउंट एवरेस्ट फतह कर नया कीर्तिमान बनाया है। 14 सदस्यीय इस टीम में 11 महिला पर्वतारोही और 3 तकनीकी सहायक शामिल थे। टीम ने 21 मई को नेपाल के साउथ कोल रूट से एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर सफलता हासिल की।
Read More

