HomeBreaking Newsहरियाणा राज्यसभा चुनाव की वोटिंग जारी, शाम 4 बजे तक होगा मतदान

हरियाणा राज्यसभा चुनाव की वोटिंग जारी, शाम 4 बजे तक होगा मतदान

हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार को विधानसभा परिसर में मतदान शुरू हो गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सबसे पहले वोट डालकर प्रक्रिया की शुरुआत की। सुबह 11:20 बजे तक कुल 25 विधायकों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

कांग्रेस विधायक कसौली से पहुंचे चंडीगढ़

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के विधायक हिमाचल प्रदेश के कसौली से चंडीगढ़ पहुंचे। सभी विधायक पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर एकत्रित हुए और उसके बाद एक साथ विधानसभा पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस खेमे में लगातार रणनीतिक बैठकों का दौर भी चलता रहा।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी गाड़ी में कांग्रेस नेता और कुमारी सैलजा के करीबी माने जाने वाले चंद्रमोहन को साथ लेकर विधानसभा पहुंचे। वहीं बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स को लेकर दीपेंद्र हुड्डा भी विधानसभा पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और विधायक एक साथ नजर आए।

भाजपा विधायकों ने भी डाले वोट

दूसरी ओर भाजपा के विधायकों ने भी मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी के साथ कांग्रेस विधायक शैली चौधरी भी विधानसभा परिसर में नजर आईं। हालांकि वे मतदान करने के बाद बाहर निकलती दिखाई दीं।

शाम 4 बजे तक होगा मतदान

विधानसभा में मतदान प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी, जिसके बाद शाम 5 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। नतीजे उसी दिन घोषित किए जाएंगे। वहीं दोपहर 2 बजे से विधानसभा का बजट सत्र भी शुरू होना है, इसलिए सभी विधायक उससे पहले अपने वोट डाल सकते हैं।

मुकाबले में तीन उम्मीदवार

राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने संजय भाटिया को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस की ओर से कर्मवीर बौद्ध मैदान में हैं। इसके अलावा भाजपा नेता सतीश नांदल निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

Read More

ट्रंप को कई बड़े देशों ने दिखाया आईना… स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में युद्धपोत भेजने से किया इनकार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments