HomeBreaking Newsकर्नाटक के कोडागु में दर्दनाक हादसा, दो हाथियों की लड़ाई में महिला...

कर्नाटक के कोडागु में दर्दनाक हादसा, दो हाथियों की लड़ाई में महिला पर्यटक की मौत

कर्नाटक के कोडागु जिले स्थित दुबारे हाथी कैंप में एक दुखद हादसे में चेन्नई की 33 वर्षीय महिला पर्यटक की मौत हो गई। महिला हाथियों को नहलाते हुए देख रही थी, तभी अचानक दो हाथियों के बीच हुई हिंसक लड़ाई की चपेट में आ गई। मृतक महिला की पहचान ज्यूनेश के रूप में हुई है। घटना के बाद कैंप में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अचानक भिड़ गए दोनों हाथी

जानकारी के मुताबिक, कैंप में मौजूद ‘कंचन’ नाम के हाथी ने अचानक दूसरे हाथी ‘मार्तंडा’ पर हमला कर दिया। देखते ही देखते दोनों हाथियों के बीच जोरदार संघर्ष शुरू हो गया। महावतों ने हाथियों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन हालात काबू में नहीं आ सके। इसी दौरान एक हाथी का संतुलन बिगड़ गया और वह महिला पर्यटक के ऊपर गिर पड़ा।

बताया जा रहा है कि उठने के दौरान हाथी ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 राज्य पर्यावरण मंत्री ने जताया दुख

कर्नाटक के वन, पर्यावरण और पारिस्थितिकी मंत्री ईश्वर बी. खंड्रे ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित हाथियों का व्यवहार भी कई बार अचानक बदल सकता है और ऐसे मामलों में सतर्कता बेहद जरूरी होती है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पर्यटकों को हाथियों के बहुत करीब जाने की अनुमति न दी जाए।

पर्यटकों के लिए जारी हुए नए निर्देश

सरकार ने हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब पर्यटकों को हाथियों की सूंड छूने, उनके साथ सेल्फी लेने, उन्हें खाना खिलाने या नहलाने जैसी गतिविधियों से दूर रहने को कहा गया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि वन्यजीवों और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना जरूरी होगा।

सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

वन विभाग अब दुबारे हाथी कैंप में पर्यटकों की आवाजाही और गतिविधियों को लेकर नए सुरक्षा नियम तैयार कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

Read More

फल्ता में होने वाले उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी खेल, वोटिंग से 48 घंटे पहले TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने नाम लिया वापस

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments