तमिलनाडु में मंदिरों की धार्मिक मर्यादा और परिसर के शांत माहौल को बनाए रखने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के 52 प्रमुख मंदिरों में मंगलवार से स्मार्टफोन ले जाने और उसके इस्तेमाल पर प्रतिबंध लागू हो रहा है। अब कैमरे वाले मोबाइल फोन लेकर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर के बाहर बने निर्धारित काउंटर पर अपना फोन जमा करना होगा। इसके लिए प्रति फोन 5 रुपये शुल्क लिया जाएगा। हालांकि, बिना कैमरे वाले मोबाइल फोन अंदर ले जाने की अनुमति रहेगी।
रील और वीडियो बनाने पर रोक
हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती (HR&CE) मंत्री रमेश ने यह फैसला मद्रास हाई कोर्ट के पहले दिए गए निर्देशों के अनुरूप लिया है। मंदिर परिसरों में नियमों का उल्लंघन करते हुए तस्वीरें खींचने, वीडियो बनाने और रील रिकॉर्ड करने की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। खासतौर पर युवाओं के इस तरह के इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई गई थी। नई व्यवस्था के तहत मंदिर में प्रवेश से पहले स्मार्टफोन निर्धारित काउंटर पर जमा करना होगा। फोन जमा करने के बाद श्रद्धालु को एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप या प्लास्टिक टोकन मिलेगा। फोन वापस लेते समय यही स्लिप या टोकन दिखाना जरूरी होगा।
देवराजस्वामी मंदिर में सुबह से शुरू हुई प्रक्रिया
कांचीपुरम के प्रसिद्ध देवराजस्वामी-अथी वरदार मंदिर में मंगलवार सुबह 6 बजे से स्मार्टफोन जमा कराने की व्यवस्था शुरू कर दी गई। यहां फोन जमा करने के काम के लिए दो कंप्यूटर ऑपरेटर और दो असिस्टेंट लगाए गए हैं। रिकॉर्ड में श्रद्धालु की फोटो, मोबाइल का मॉडल और फोन नंबर दर्ज किया जा रहा है। वापसी के दौरान श्रद्धालु को अपनी एक्नॉलेजमेंट स्लिप दिखानी होगी। दर्ज जानकारी का मिलान होने के बाद मोबाइल वापस किया जाएगा। श्रद्धालुओं को नए नियम की जानकारी देने के लिए मंदिर के आसपास पार्किंग क्षेत्र समेत कई प्रमुख स्थानों पर अलग-अलग भाषाओं में नोटिस बोर्ड भी लगाए गए हैं।
फैसले पर श्रद्धालुओं की राय बंटी
स्मार्टफोन प्रतिबंध को लेकर श्रद्धालुओं की प्रतिक्रिया एक जैसी नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोगों ने इसे मंदिरों की पवित्रता और वहां के शांत वातावरण को बनाए रखने की दिशा में जरूरी कदम बताया है। उनका मानना है कि धार्मिक स्थलों पर फोटो और रील बनाने की गतिविधियों पर रोक से माहौल बेहतर रहेगा।
Read More
ईरान में गूंज रही थी शादी की शहनाई, तभी जश्न में बरसीं अमेरिकी मिसाइलें, बच्चे समेत 5 की मौत, 50 घायल