प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे के दौरान उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से निपटने और टिकाऊ विकास के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व के लिए दिया गया।
गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत
सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उनकी सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई। इस बैठक में समुद्री सुरक्षा, रक्षा सहयोग, कोस्ट गार्ड और समुद्री निगरानी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा और समझौतों की संभावना है।
20 देशों की संसद को संबोधित करने वाले पहले PM नरेंद्र मोदी
सेशेल्स दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह दुनिया के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन जाएंगे, जिन्होंने 20 देशों की संसद या नेशनल असेंबली को संबोधित किया है। वह सेशेल्स में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ क्यों मिला?
‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान PM मोदी को पर्यावरण-अनुकूल विकास और ग्रीन विज़न को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है। हाल के वर्षों में उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं, जिनमें शामिल हैं –
-
FAO का ‘एग्रीकोला मेडल’ (2026) – खाद्य सुरक्षा और टिकाऊ कृषि
-
सियोल शांति पुरस्कार (2018) – वैश्विक सहयोग और समावेशी विकास
-
संयुक्त राष्ट्र का ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार (2018) – पर्यावरण संरक्षण में योगदान
Read More
ओडिशा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, माओवादियों के कब्जे से कई अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

