नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई यात्रा का सपना 15 जून को सच होने जा रहा है। नोएडा एयरपोर्ट से यात्री सुविधाओं और कार्गो सेवाओं दोनों का लाभ उठा सकेंगे। 15 जून को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित की जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइन जल्द ही इस उड़ान के विशिष्ट गंतव्य और निर्धारित समय के बारे में घोषणा करने वाले हैं।
उड़ान संचालन 15 जून से शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इस कार्यक्रम के बाद से घरेलू और कार्गो सेवाओं के जल्द शुरू होने को लेकर तुरंत ही अटकलें लगाई जाने लगी थीं। ब्यूरो ऑफ़ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) से अपने एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम (ASP) के लिए मंज़ूरी मिलने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने घोषणा की है कि उड़ान संचालन 15 जून से शुरू होगा।
जल्द घोषित किया जाएगा उड़ान का शेड्यूल
YIAPL के अधिकारियों ने बताया कि कमर्शियल सेवाओं के शुरू होने से पहले एयरपोर्ट का सुरक्षा ढांचा, सिस्टम और परिचालन प्रक्रियाएं नियामक आवश्यकताओं के अनुपालन में पूरी तरह से स्थापित कर दी गई हैं।इंडिगो एयरलाइंस नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान संचालित करेगी, जिसके बाद जल्द ही अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें भी शुरू होंगी। यात्रियों को जल्द ही एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए उपलब्ध उड़ान शेड्यूल, गंतव्यों और यात्री सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
READ MORE: Delhi University का बड़ा कदम, ‘सेमेस्टर अवे प्रोग्राम’ से विदेश में कर सकेंगे पढ़ाई

