बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और अभद्रता के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी हरेराम का पैर टूट गया। दोनों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दो फरार आरोपियों से हुई पुलिस की मुठभेड़
पुलिस के अनुसार, मामले में दो फरार आरोपियों की तलाश के दौरान मुठभेड़ हुई। बिहार पुलिस की एडीजी लॉ एंड ऑर्डर केएस अनुपम ने कार्रवाई की पुष्टि की है। इससे पहले पुलिस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी समेत चार लोग फरार बताए गए थे। जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि अब तक मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने के मामले में भी तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
Jamui, Bihar: A viral video shows a group of men surrounding a young couple at night, with one man appearing to grab the woman while others surround them.
The footage has triggered serious concerns of attempted sexual violence. The incident must be investigated urgently and… pic.twitter.com/rGUOt5ksfH
— qpzm news (@qpzmnews) September 21, 2026
वायरल वीडियो के बाद शुरू हुई कार्रवाई
19 सितंबर की शाम का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसमें कुछ युवक बाइक से जा रहे नाबालिग लड़के और लड़की को रोकते और उनके साथ अभद्रता करते दिखाई दे रहे थे। पुलिस के मुताबिक, छात्रा के साथ बैड टच किए जाने का आरोप भी सामने आया।वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने दोनों नाबालिगों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और आरोपियों की पहचान शुरू की। महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया था।
SIT कर रही पूरे मामले की जांच
एडीजी के मुताबिक, संबंधित थाने में BNSS की धारा 128, 74 और 75 तथा POCSO एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के लिए SIT गठित की गई है, जिसकी निगरानी जमुई SDPO के नेतृत्व में हो रही है। पुलिस के अनुसार, घटना जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग से करीब तीन किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके में हुई थी। घटना का समय शाम करीब 6:25 से 6:30 बजे के बीच बताया गया है। जांच में पुलिस उस क्षेत्र में पेट्रोलिंग व्यवस्था की भी समीक्षा करेगी।
कभी ना करें ऐसा विचार,
देख लीजिए उचित उपचार!#NDA4Bihar pic.twitter.com/wDGPKaiw48— BJP Bihar (@BJP4Bihar) September 22, 2026
BJP ने पोस्ट किया वीडियो
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद BJP ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें लिखा था, ‘कभी न करें ऐसा विचार, देख लीजिए उचित उपचार’। पार्टी ने इस पोस्ट के जरिए ऐसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को चेतावनी देने का संदेश दिया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ फरार लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान जिस व्यक्ति की संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Read More
वोटर कार्ड में गलती? नाम-पता सुधारने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, फोन से मिनटों में होगा काम!

