HomeBreaking Newsवोटर कार्ड में गलती? नाम-पता सुधारने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर,...

वोटर कार्ड में गलती? नाम-पता सुधारने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, फोन से मिनटों में होगा काम!

दिल्ली के मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग ने एक महत्वपूर्ण और राहत भरी सुविधा शुरू की है। अब दिल्लीवासी मतदाता सूची में अपना नाम जांचने, विवरणों को सत्यापित करने और किसी भी प्रकार की त्रुटि में सुधार कराने का काम घर बैठे ही कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने इसके लिए तीन प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए हैं, जिनकी मदद से मतदाता अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए मतदाता सूची से जुड़ी सभी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

ECINet पोर्टल पर मिलेंगे 40 से अधिक ऐप्स के फीचर्स

निर्वाचन आयोग का सबसे नया और अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म ‘ECINet’ है। आयोग ने अपने 40 से ज्यादा अलग-अलग मोबाइल ऐप्स और वेबसाइटों, जैसे सी-विजिल और वोटर हेल्पलाइन को एकीकृत करके इस सिंगल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया है। इसे एंड्रॉइड और एप्पल दोनों ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप में मतदाता राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र या अपने EPIC नंबर का उपयोग करके ‘Search in Electoral Roll’ विकल्प से अपना नाम खोज सकते हैं। इसके अलावा मतदाता अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से भी सीधा संपर्क साध सकते हैं।

वोटर हेल्पलाइन ऐप से मिनटों में करें सुधार

नाम जांचने के लिए ‘Voter Helpline App’ को सबसे लोकप्रिय माना जा रहा है। इस ऐप में केवल QR कोड स्कैन करके या EPIC नंबर डालकर मतदाता अपने पोलिंग बूथ और भाग संख्या की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। यदि वोटर कार्ड में नाम, उम्र, तस्वीर या पते में कोई गलती है, तो ‘Voter Registration’ सेक्शन में जाकर Form 8 भरकर सही दस्तावेजों की प्रति अपलोड की जा सकती है।

पोर्टल से करें आवेदन और 1950 पर पाएं मदद

कंप्यूटर या इंटरनेट ब्राउज़र का उपयोग करने वालों के लिए ‘Voters’ Services Portal’ सबसे बेहतर माध्यम है। इस पोर्टल पर भी फॉर्म 8 के जरिए संशोधन का आवेदन किया जा सकता है। फॉर्म सबमिट होते ही एक रेफरेंस आईडी मिलती है, जिससे आवेदन की वर्तमान स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता के लिए मतदाता मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO Delhi) की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं या टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं।

 

READ MORE: खौलते सांभर के भगोने में गिरी महिला, इलाज के दौरान मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments