HomeBreaking Newsजम्मू-कश्मीर के पूंछ के बुफलियाज बाजार में भीषण आग, कई दुकानें जलकर...

जम्मू-कश्मीर के पूंछ के बुफलियाज बाजार में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के बुफलियाज बाजार में रविवार सुबह लगी भीषण आग से भारी नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से आठ से अधिक दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। दुकानों में रखा सामान भी नष्ट हो गया। घटना के बाद भारतीय सेना की रोमियो फोर्स, सीआरपीएफ, दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर आग पर काबू पाया।

सुबह 5 बजे लगी आग

अधिकारियों के अनुसार, आग सुबह करीब 5 बजे मुगल रोड स्थित बुफलियाज सेंट्रल मार्केट में लगी। बाजार की अधिकांश दुकानें लकड़ी और टिन से बनी होने के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

सेना और स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

आग लगने की सूचना मिलते ही भारतीय सेना की रोमियो फोर्स के जवान मौके पर पहुंचे। सेना ने पानी के टैंकर तैनात किए और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। बाद में CRPF और फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीमें भी राहत कार्य में शामिल हो गईं। भारतीय सेना ने कहा कि उसके जवान सिर्फ सीमाओं की सुरक्षा ही नहीं करते, बल्कि जरूरत पड़ने पर स्थानीय लोगों की जान और आजीविका की रक्षा के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं। अधिकारियों के मुताबिक संयुक्त प्रयासों से आग पर करीब 30 मिनट के भीतर काबू पा लिया गया, जिससे आग को और अधिक फैलने से रोका जा सका। हालांकि तब तक कई दुकानें पूरी तरह जल चुकी थीं और व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और अंतिम कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि समय पर पर्याप्त दमकल संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण नुकसान बढ़ा। ग्रामीणों ने क्षेत्र में स्थायी फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से तेजी से निपटा जा सके।

Read More

ब्लिंकइट डिलीवरी बॉय ने सड़क से उठाकर बैग में भरा सांप, वीडियो देख यूजर्स के उड़े होश

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments