HomeBreaking Newsलव जिहाद, लैंड जिहाद के बाद अब फ्रेंड जिहाद, सूर्या हत्याकांड पर...

लव जिहाद, लैंड जिहाद के बाद अब फ्रेंड जिहाद, सूर्या हत्याकांड पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में किशोर सूर्य प्रताप चौहान की हत्या के मामले ने अब राजनीतिक और सामाजिक बहस का रूप ले लिया है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस घटना पर कहा कि ये ‘फ्रेंड जिहाद’ की घटना है। उनके बयान के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।

धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा?

गुजरात दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि देश में पहले लव जिहाद, लैंड जिहाद और अन्य तरह के जिहाद की चर्चा होती रही है, लेकिन अब एक नया स्वरूप सामने आया है, जिसे उन्होंने ‘फ्रेंड जिहाद’ बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सूर्य प्रताप चौहान की जो घटना हुई है, वह दोस्ती के नाम पर विश्वासघात का मामला है।” इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि देश के कुछ हिस्सों में धर्मांतरण और लव जिहाद जैसी गतिविधियां चिंता का विषय हैं और बागेश्वर धाम इस संबंध में जागरूकता अभियान चला रहा है।

‘हिंदुत्व इंटेलिजेंस’ की भी उठाई बात

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में देश को ‘हिंदुत्व इंटेलिजेंस’ (HI) की भी जरूरत है। उनके मुताबिक इसका अर्थ है कि समाज में आर्थिक और सामाजिक रूप से सक्षम लोग जरूरतमंद हिंदुओं की मदद करें, रोजगार उपलब्ध कराएं और जातिगत विभाजनों से ऊपर उठकर एकता को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना समय की जरूरत है।

युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

धीरेंद्र शास्त्री ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाज के लिए गंभीर चुनौती है। युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि नशे की लत से बचना चाहिए और सकारात्मक गतिविधियों की ओर ध्यान देना चाहिए।

Read More

वाराणसी में शहर के बाहर शिफ्ट होंगी नॉन वेज शॉप, नगर निगम की योजना को मिली सदन की मंजूरी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments