जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस बलों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी किए। इस हमले में ड्यूटी पर तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हुए, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
लाल चौक इलाके में हुई वारदात
अधिकारियों के अनुसार, यह घटना बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे अनंतनाग के लाल चौक क्षेत्र में हुई। उस समय पुलिस दल नियमित ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान संदिग्ध आतंकवादियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे एक हेड कॉन्स्टेबल गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल पुलिसकर्मी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
इलाज के दौरान हुई मौत
अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल पुलिसकर्मी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों ने हेड कॉन्स्टेबल के शहीद होने की पुष्टि की है।
हमलावरों की तलाश जारी
हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। संदिग्ध हमलावरों की तलाश के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी मौके पर भेजा गया है। फिलहाल हमले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
Read More
अब दिन-रात होगी शेयरों की खरीद-फरोख्त! 24 घंटे खुलेगा स्टॉक मार्केट, निवेशकों की हुई मौज

