HomeBreaking Newsचलती कार बनी आग का गोला! हापुड़ हाईवे पर मचा हड़कंप, ड्राइवर...

चलती कार बनी आग का गोला! हापुड़ हाईवे पर मचा हड़कंप, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Hapur Highway Accident: हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर रामा अस्पताल के सामने चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई।

बोनट से निकला धुआं

जानकारी के मुताबिक बाबूगढ़ निवासी राहुल चौधरी अपनी पत्नी की मौसी के बेटे को अस्पताल से घर लाने के लिए रामा अस्पताल जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार अस्पताल के सामने पहुंची, कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। स्थिति को गंभीर देखते हुए राहुल ने तुरंत कार सड़क किनारे रोक दी और बाहर निकल गए। कुछ ही सेकंड में कार में भीषण आग लग गई।

आग की लपटों से दहशत

कार में आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी कार उसकी चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने अस्पताल से पानी मंगवाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग लगातार बढ़ती चली गई।

दमकल टीम ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन केंद्र प्रभारी सचिन बालियान ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को तुरंत मौके पर भेज दिया गया था। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Read More:

क्या PM मोदी आज करने वाले हैं कोई बड़ा ऐलान? विदेश से आते ही बुलाई कैबिनेट बैठक, सभी मंत्रियों को शामिल होने के निर्देश

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments