चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के निर्देश पर किन्हीं कारणों से नवंबर में वंचित रह गए लोगों को 31 दिसंबर तक राशन डिपुओं में खाना बनाने का सरसों अथवा सूरजमुखी तेल मिलेगा। इस बारे में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है वहीं राशन डिपुओं के संचालकों को भी इस बारे में व्यवस्था बनाने के आदेश जारी हुए हैं। राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताया कि हमें शिकायत मिल रही थी कि प्रदेश के कुछ जिलों में नवंबर महीने का राशन तेल नहीं मिला है जबकि अब दिसंबर माह भी आरंभ हो गया है।
नागर ने बताया कि इस बारे में हैफेड और कनफैड को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह भरपूर मात्रा में राशन डिपुओं में तेल भिजवाएं, वहीं जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को भी इस व्यवस्था को बनवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राशन डिपुओं पर लोगों को दोनों माह की बायोमेट्रिक करवाने में कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए एनआईसी को व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया है।
राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताया कि पूरे प्रदेश में राशन व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। कहीं से भी किसी भी प्रकार की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि किन्हीं कारणों से नवंबर महीने में कुछ जिलों के राशन डिपुओं पर फोर्टिफाइड सरसों, सूरजमुखी का तेल लाभान्वितों को नहीं पहुंच पाया था, जिसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने विभाग के आला अधिकारियों को इस बारे में लाभान्वितों के लिए व्यवस्था बनाने के लिए कहा था। जिसके बाद अब विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही डिपो होल्डरों को भी निर्देश जारी किए हैं कि जहां भी नवंबर माह का तेल नहीं मिला है, वहां नवंबर और दिसंबर दोनों महीनों का तेल वितरित करें। इससे लाखों की संख्या में उन लोगों को लाभ मिलेगा जिन्हें राशन डिपुओं से राशन मिलता है।
हरियाणावासियों के लिए अच्छी खबर, 31 दिसंबर तक राशन डिपो पर मिलेगा नवंबर महीने का तेल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on दिल्ली से अबू धाबी जा रहे प्लेन में अचानक मच गई अफरा-तफरी! 200 यात्रियों को आधी रात में नीचे उतारा
on जम्मू-कश्मीर के रामबन में NH-44 पर सड़क हादसे में पलटा BSF का वाहन, 5 जवान घायल, चालक की हालत गंभीर
on अमृतसर में ड्रोन से हेरोइन की खेप पहुंचाने की साजिश नाकाम, 17 किलो ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
on हिरासत में पंजाब के पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई
on कोलकाता STF के हत्थे चढ़ा 15 साल से फरार माओवादी नेता, CM शुभेंदु बोले – रेड टेरर नहीं फैलने देंगे
on CM योगी का गोरखपुर को उपहार, चैरिटेबल ब्लड सेंटर की दी सौगात, शाम को कल्याण मंडपम का करेंगे उद्घाटन

